More
    Homeराजस्थानबहरोडसोडावास में 5 सितंबर को भरेगा जाहरवीर गोगाजी महाराज का मेला, होगी...

    सोडावास में 5 सितंबर को भरेगा जाहरवीर गोगाजी महाराज का मेला, होगी भव्य कुश्ती प्रतियोगिता

    श्रद्धा के मेले में भजन-कीर्तन के साथ पहलवान दिखाएंगे दम, विजेता को मिलेगा 11 हजार का इनाम

    सोडावास। सोडावास कस्बे के श्री जाहरवीर गोगाजी मंदिर परिसर में 5 सितंबर को श्री जाहरवीर गोगाजी महाराज का मेला श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। ग्रामीणों के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस धार्मिक मेले में भजन-कीर्तन, धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भव्य कुश्ती प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

    आयोजन के तहत प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक अमित शर्मा अटेला एंड पार्टी, पत्राली (भिवानी), हरियाणा द्वारा भजन-कीर्तन एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद सायं 4 बजे से रात्रि 7 बजे तक भव्य कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित होगी।

    कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के पहलवान लेंगे भाग

    आयोजन समिति के अनुसार कुश्ती प्रतियोगिता में क्षेत्र के अलावा हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवं अन्य राज्यों से पहलवान भाग लेने पहुंचेंगे। फाइनल मुकाबले के विजेता पहलवान के लिए 11 हजार रुपये का इनाम (कामड़ा) रखा गया है।

    कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी पहलवानों से अपना आधार कार्ड साथ लेकर आने का आग्रह किया गया है।

    आयोजन समिति का फैसला रहेगा सर्वमान्य

    आयोजन समिति के अध्यक्ष बाबूलाल जोशी ने बताया कि मेले और कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में आयोजन समिति का अंतिम निर्णय निर्णायक एवं सर्वमान्य होगा।

    ग्रामीणों में मेले को लेकर उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं खेल प्रेमियों के पहुंचने की संभावना है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here