More
    HomeदेशBRICS समिट के बीच दिल्ली में सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, 11 सितंबर...

    BRICS समिट के बीच दिल्ली में सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, 11 सितंबर को अवकाश का ऐलान

    नई दिल्ली। आगामी 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन को देखते हुए 11 सितंबर को नई दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने दिल्ली पुलिस की सलाह पर सुरक्षा और लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए यह आदेश जारी किया है। 12 और 13 सितंबर को शनिवार व रविवार का अवकाश होने के कारण सरकारी दफ़्तर लगातार तीन दिन बंद रहेंगे।

    भारत मंडपम में होंगी मुख्य बैठकें

    11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली के 'भारत मंडपम' में 18वें ब्रिक्स लीडर्स समिट का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ब्रिक्स बिजनेस फोरम सहित कई उच्च स्तरीय और महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित होंगी। सम्मेलन में सदस्य देशों—भारत, ब्राजील, चीन, रूस, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, सऊदी अरब और यूएई के अलावा कई सहयोगी राष्ट्रों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे।

    विदेशी मेहमानों की सुरक्षा और ठहरने के कड़े इंतजाम

    अंतरराष्ट्रीय आयोजन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक सुरक्षा घेरा तैयार किया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से वाहनों की आवाजाही को लेकर पहले ही एडवाइजरी जारी की जा चुकी है। विभिन्न देशों से आने वाले राष्ट्राध्यक्षों और प्रतिनिधियों के ठहरने के लिए ताज होटल, मौर्य शेरेटन, ली मेरिडियन, अशोक होटल, लीला पैलेस और शांगरी-ला समेत राजधानी के करीब एक दर्जन प्रमुख होटलों में विशेष प्रबंध किए गए हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here