More
    Homeदुनियाजुनून की हद! 100 सीटों के लिए उमड़े 3000 प्रोफेशनल्स, ब्रायन जॉनसन...

    जुनून की हद! 100 सीटों के लिए उमड़े 3000 प्रोफेशनल्स, ब्रायन जॉनसन से मुकाबला

    फ्रांसिस्को। सिलिकॉन वैली के टेक गलियारों में इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से भी अधिक चर्चा जिस विषय की है, वह है सदा युवा बने रहने और लंबी उम्र पाने का जुनून। हाल ही में एआई स्टार्टअप बेस्टन द्वारा दुनिया के सबसे चर्चित लॉन्गेविटी (दीर्घायु) प्रचारक और टेक उद्यमी ब्रायन जॉनसन के साथ एक विशेष प्राइवेट पार्टी का आयोजन किया गया। महज 100 सीटों की क्षमता वाले इस आयोजन हेतु 3,000 से अधिक टेक दिग्गजों और प्रोफेशनल्स ने आवेदन किया था।

    गौरतलब है कि ब्रायन जॉनसन स्वयं को 18 वर्ष के युवक जितना जैविक रूप से फिट रखने के लिए प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये खर्च करते हैं। इसी दीर्घायु के रहस्यों को साझा करने के लिए 'लॉन्गेविटी नाइट' का आयोजन किया गया था।

    हल्दी के पेय और कच्चे सलाद के बीच फेफड़ों की क्षमता परीक्षण

    सामान्य पार्टियों से बिल्कुल भिन्न इस आयोजन में व्यंजनों और पेय पदार्थों की विशेष व्यवस्था थी:

    • खान-पान: मेहमानों को कच्ची सब्जियों का सलाद, बॉइल्ड वेजिटेबल्स, साल्मन मछली और 'टर्मरिक एलिक्सिर' (संतरा, गाजर, अदरक व हल्दी से निर्मित हेल्थ ड्रिंक) परोसा गया।

    • शारीरिक व जैविक परीक्षण: हॉल में मेहमानों से पुश-अप्स करवाने के साथ-साथ एक पैर पर खड़े होकर संतुलन बनाने का परीक्षण लिया गया। एआई कैमरों से चेहरे को स्कैन कर जैविक आयु (Biological Age) आंकी गई और श्वास अभ्यास के माध्यम से फेफड़ों की कार्यक्षमता मापी गई।

    जॉनसन का संवाद और लंबी उम्र का शॉर्टकट

    पूरे कार्यक्रम के दौरान टेक इंजीनियर और डॉक्टर्स केवल एक ही प्रश्न का उत्तर तलाशते दिखे कि जीवनकाल बढ़ाने का जादुई शॉर्टकट क्या है। इस दौरान जॉनसन लोगों का उत्साहवर्धन करते नजर आए।

    कार्यक्रम के अंतिम चरण में वेंचर कैपिटलिस्ट सारा गुओ द्वारा लिए गए साक्षात्कार में ब्रायन जॉनसन ने चुटकी लेते हुए कहा कि वे जानते हैं कि एक दिन उनकी भी मृत्यु होगी, लेकिन प्राकृतिक बुढ़ापे से नहीं, बल्कि किसी सड़क दुर्घटना या भोजन के गले में अटकने से। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि यदि ऐसा हुआ तो लोग उनकी मृत्यु पर खुलकर हंस सकते हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here