More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशफरार आरोपियों की अब खैर नहीं! 17 की गिरफ्तारी पर पुलिस ने...

    फरार आरोपियों की अब खैर नहीं! 17 की गिरफ्तारी पर पुलिस ने रखा इनाम

    जबलपुर। शहर के विभिन्न इलाकों में गंभीर वारदातों को अंजाम देकर फरार चल रहे बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने इन भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार कराने या इनके संबंध में सटीक सूचना देने वालों के लिए नकद इनाम की घोषणा की है। इस सूची में हत्या, जानलेवा हमला और फर्जीवाड़े से जुड़े कई शातिर शामिल हैं, जिनमें 7 अज्ञात आरोपी भी हैं।

    कूट रचित दस्तावेज और जानलेवा हमले के अज्ञात आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम

    पुलिस ने सबसे बड़ी इनाम राशि उन गंभीर मामलों में रखी है जहां आरोपी अब तक अज्ञात हैं। तिलवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामपुर नकटिया (खसरा नंबर 31) में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों की जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी करने वाले 4 अज्ञात आरोपियों पर प्रत्येक के हिसाब से 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वहीं सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 के बाहर चाकू मारकर जानलेवा हमला करने वाले 2 अज्ञात आरोपियों पर भी प्रति व्यक्ति 5-5 हजार रुपये का इनाम तय किया गया है। इसके अलावा सिविल लाइंस में ही बर्न कंपनी के पास गला दबाकर हत्या करने वाले अज्ञात आरोपी पर भी 5 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।

    इन बदमाशों पर घोषित हुआ 4-4 हजार रुपये का इनाम

    पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार कई नामजद आरोपियों पर 4-4 हजार रुपये की राशि घोषित की गई है। इसमें तिलवारा क्षेत्र से धनवंतरी नगर राममंदिर के पास रहने वाली शांति देवी यादव शामिल हैं। गोहलपुर थाना क्षेत्र से शनि मंदिर अधारताल निवासी करन ठाकुर, विक्की पटेल, संदीप उर्फ एडी चौधरी, हग्गू चौधरी, छोटू केवट और चंदन उर्फ पाटन विश्वकर्मा में से प्रत्येक पर 4-4 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ है। इसके अतिरिक्त सिविल लाइंस इलाके से फरार शेख शौराब अतहर गौहर पर भी 4 हजार रुपये का इनाम तय किया गया है।

    2 से 3 हजार रुपये की इनाम सूची में ये नाम शामिल

    गोहलपुर थाना क्षेत्र से फरार अनुराग बागोलिया और गोरखपुर क्षेत्र से राज बेन पर पुलिस ने 3-3 हजार रुपये का नकद इनाम रखा है। वहीं तिलवारा क्षेत्र से जुड़े एक अन्य मामले में फरार आरोपी सलमान पारधी की गिरफ्तारी पर 2 हजार रुपये की इनाम राशि तय की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here