More
    Homeराजस्थानअलवरसाप्ताहिक राशिफल

    साप्ताहिक राशिफल

    7 सितंबर से 13 सितंबर 2026

    मेष
    सराहना के साथ मिलेंगे अवसर
    इस सप्ताह आपको बहुत सराहना मिलेगी। कार्यों के नए अवसर भी मिलेंगे। धन का आगमन होगा, परंतु अनावश्यक खर्च न करें। प्रेम संबंधों में अपनी बात को स्पष्ट रूप से कहें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए पूरी नींद लें। लाल रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

    वृषभ
    पुराने कामों से मिलेगा लाभ
    इस सप्ताह अपने कार्यों को सोच-समझकर करें। पुराने किए गए कार्यों से लाभ मिलेगा। व्यवसाय बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से लाभ के संकेत हैं, परंतु निवेश न करें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखें। हरे रंग का अधिक प्रयोग करें।

    मिथुन
    निर्णयों में सफलता के संकेत
    इस सप्ताह आप जो निर्णय लेंगे, उसमें सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे, जिससे आपको सम्मान मिलेगा। धन का आगमन होगा। प्रेम संबंधों में संवाद की भूमिका अधिक रखें। यात्रा हो सकती है, जो लाभदायक होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

    कर्क
    मेहनत से बढ़ेगा आत्मविश्वास
    इस सप्ताह आप बहुत मेहनत से कार्य करेंगे और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। धन के आगमन से पैसों से जुड़ी समस्याएं हटेंगी। प्रेम संबंधों में विवाद न करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए खान-पान का ध्यान रखें। सिल्वर रंग का अधिक प्रयोग करें।

    सिंह
    लक्ष्य पूरे करने का सप्ताह
    इस सप्ताह आप अपने लक्ष्य को पूरा करेंगे। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। कार्यस्थल पर सराहना एवं तरक्की मिलेगी। व्यापार भी बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। गोल्डन रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

    कन्या
    अधूरे काम होंगे पूरे
    इस सप्ताह आप अपने अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलेगा एवं प्रमोशन भी हो सकता है। आर्थिक लाभ होगा। प्रेम संबंधों में सामंजस्य बनाकर चलें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए किसी भी प्रकार का मानसिक तनाव न लें। आइवरी रंग का प्रयोग करें।

    तुला
    नए प्रोजेक्ट से बढ़ेगा सम्मान
    इस सप्ताह आप आत्मविश्वास से अपना कार्य करेंगे एवं ऊर्जावान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा एवं कोई नया प्रोजेक्ट भी आपको मिल सकता है। धन का आगमन होगा। प्रेम संबंधों से खुशी प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए पूरी नींद लें। हल्का गुलाबी रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

    वृश्चिक
    धैर्य से दूर होंगी रुकावटें
    इस सप्ताह आपकी योजना पूर्ण होगी एवं स्वयं का आत्मावलोकन भी करेंगे। कार्यक्षेत्र में रुकावटें आएंगी, परंतु आप उन्हें धैर्यपूर्वक सुलझा लेंगे। प्रेम संबंधों में विश्वास रखें एवं मधुरता से बोलें। स्वास्थ्य में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। बैंगनी रंग का अधिक प्रयोग करें।

    धनु
    सकारात्मक सोच से मिलेगा लाभ
    इस सप्ताह आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी चाहिए। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों से खुशियां प्राप्त होंगी। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो आनंददायक होगी। इंडिगो रंग का प्रयोग अधिक करें।

    मकर
    मेहनत से मिलेगा अच्छा लाभ
    इस सप्ताह आप बहुत भागदौड़ और मेहनत करेंगे और आपको लाभ भी मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग मिलेगा एवं आपकी सराहना भी होगी। धन का आगमन होगा। टीम संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए अपनी दिनचर्या पर ध्यान दें। ग्रे रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

    कुंभ
    समझदारी से सुलझेंगी बाधाएं
    इस सप्ताह आप कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें एवं समझदारी से काम लें। कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, परंतु आप अपनी समझदारी से उन्हें सुलझा लेंगे। धन के मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य की परेशानी दूर होगी। नीले रंग का प्रयोग आपके लिए लाभदायक रहेगा।

    मीन
    शुभ अवसरों से बढ़ेगी ऊर्जा
    यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा एवं आप ऊर्जावान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में खुशियां मिलेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लैवेंडर रंग का अधिक प्रयोग करें।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here