More
    Homeराज्यबिहारपूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने किया सोनपुर मंडल के...

    पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने किया सोनपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण

    हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग द्वारा दिनांक 05 सितंबर को सोनपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान महाप्रबंधक महोदय ने संरक्षा पर विशेष बल देते हुए रेलवे ट्रैक, रेल पुलों, प्रमुख स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं आदि का गहन निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत जारी स्टेशन पुनर्विकास कार्यों का विस्तृत जायजा लिया। महाप्रबंधक द्वारा संबंधित अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि महाप्रबंधक द्वारा शाहपुर पटोरी स्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया, पैनल रूम, स्टेशन मास्टर कक्ष, शौचालय आदि का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत जारी स्टेशन पुनर्विकास कार्यों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। महाप्रबंधक महोदय द्वारा स्टेशनों की बेहतर और टिकाऊ फ्लोरिंग के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए। महाप्रबंधक द्वारा बरौनी, मानसी, काढ़ागोला रोड स्टेशनों का भी निरीक्षण किया गया। इस क्रम में उन्होंने यात्री सुविधा, संरक्षा आदि से जुड़े विभिन्न पहलुओं का गहन मुआयना किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने आज राजेंद्र पुल के समानांतर बने नव निर्मित पुल का स्थल निरीक्षण किया। इस क्रम में सभी संबंधित एजेंसियों, दानापुर और सोनपुर मंडल की टीमों के साथ 21 सितंबर से प्रस्तावित नॉन – इंटरलॉकिंग कार्यों से संबंधित तैयारी की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन सहित मुख्यालय एवं मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here