More
    Homeराजस्थानजयपुरराज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने श्री संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान उच्च...

    राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने श्री संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाई

    जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को लोकभवन में श्री संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाई। जस्टिस श्री संजय कुमार अग्रवाल ने अंग्रेजी में शपथ ली। समारोह के प्रारम्भ में मुख्य सचिव श्री वी श्रीनिवास ने राज्यपाल से श्री संजय कुमार अग्रवाल को शपथ दिलवाने का आग्रह किया। इससे पहले उन्होंने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा जारी मुख्य न्यायाधिपति की नियुक्ति अधिसूचना एवं वारंट पढ़कर सुनाया। समारोह में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा,  उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा और मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं मुख्य न्यायाधिपति श्री संजय कुमार अग्रवाल के परिजन उपस्थित रहे।       

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here