More
    Homeराजस्थानखैरथलबीबीरानी में रक्तदान से गूंजा सेवा का संदेश, 225 यूनिट रक्त एकत्रित

    बीबीरानी में रक्तदान से गूंजा सेवा का संदेश, 225 यूनिट रक्त एकत्रित

    सेवा दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, दयाराम चावड़ा बोले—युवा रक्तदान के साथ पौधारोपण में भी निभाएं जिम्मेदारी

    बीबीरानी। खैरथल-तिजारा जिले के बीबीरानी स्थित माता मंदिर प्रांगण में तिजारा उप प्रधान एवं युवा कांग्रेस राजस्थान के पूर्व प्रदेश महासचिव दयाराम चावड़ा के नेतृत्व में 16वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर सेवा का संदेश दिया।

    शिविर में कुल 225 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदाताओं ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट के जन्मदिवस के अवसर पर उनकी लंबी आयु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजन के दौरान युवाओं में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

    16 वर्षों से लगातार रक्तदान और पौधारोपण

    कांग्रेस नेता भारत ने बताया कि रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के बाद पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि रक्तदान के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया गया।

    तिजारा उप प्रधान दयाराम चावड़ा ने कहा कि सचिन पायलट के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ब्लड बैंकों में रक्त की कमी के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों की मदद की जा सकती है।

    चावड़ा ने बताया कि पिछले 16 वर्षों से सचिन पायलट के जन्मदिवस के अवसर पर लगातार रक्तदान शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे रक्तदान में अपनी भागीदारी निभाने के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाएं और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

    रक्तदाताओं का बढ़ाया हौसला

    खैरथल-तिजारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव ने भी रक्तदान शिविर में शिरकत की और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सेवा कार्य की सराहना की।

    शिविर में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद सरपंच, कांग्रेस नेता शकील खान, संजय सेवखेड़ा, रामकुमार चावड़ा, अजय जांगिड, ललित यादव पाटन, चन्द्रप्रकाश यादव, परमवीर चावड़ा, नवीन चावड़ा, हरविंदर सरदार, योगेश कुमार, अंकित लंबरदार, विजय मेघवाल, सम्पत नेहरा, प्रताप मेघवाल, रणवीर प्रजापत, सतपाल यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    युवाओं को सेवा कार्यों से जुड़ने का संदेश

    आयोजकों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसी उद्देश्य से युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान तथा सामाजिक और पर्यावरणीय गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here