More
    Homeदेशराजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में...

    राजनीति से सुरों तक, मलयेशियाई पीएम ने हिंदी गीत गाकर दिल्ली में बांधा समां

    नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा और संगीत का जादू एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देखने को मिला है। लगभग 61 साल पहले आई बॉलीवुड फिल्म 'तीन देवियां' का सदाबहार गीत 'ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत…' आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम भी इस गाने के दीवानों में शामिल हैं और उन्होंने हाल ही में इसका प्रत्यक्ष प्रमाण भी दिया है। 14 सितंबर को मनाए जाने वाले हिंदी दिवस से ठीक पहले मलेशियाई पीएम के हिंदी प्रेम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

    सोशल मीडिया पर छाया मलेशियाई पीएम की गायिकी का वीडियो

    दरअसल, दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का एक संगीतमय अंदाज कैमरे में कैद हुआ। वायरल वीडियो में वे फुरसत के पलों में भारत के एक पियानो वादक के साथ मिलकर 'ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत…' गाना बेहद शिद्दत से गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। एक्स (ट्विटर) पर यह वीडियो सामने आते ही यूजर्स लगातार उनकी गायिकी और हिंदी के प्रति प्रेम की तारीफ कर रहे हैं।

    हिंदी दिवस से पहले विदेशी मेहमान का खास संदेश

    किशोर कुमार की सुरीली आवाज और मजरूह सुल्तानपुरी के लिखे इस गीत को एक विदेशी राष्ट्राध्यक्ष द्वारा गुनगुनाना बेहद खास माना जा रहा है। देश में हिंदी दिवस के अवसर पर मलेशियाई प्रधानमंत्री का यह अंदाज हिंदी और हिंदुस्तानी भाषा से जुड़े लोगों के लिए गर्व का विषय बन गया है। उनकी इस गायिकी ने यह संदेश दिया है कि भारतीय संगीत और भाषा की सीमाएं भौगोलिक दायरों से कहीं परे हैं।

    ब्रिक्स सम्मेलन में भारतीय कला और मेहमाननवाजी की मिसाल

    राष्ट्रीय राजधानी में चल रहे ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान भारत की समृद्ध संस्कृति और मेहमाननवाजी भी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के स्वागत से लेकर भोजन और उपहारों तक में भारतीय कला की झलक साफ देखी जा रही है। खास बात यह है कि मेहमानों के लिए जयपुर के करीब 300 कारीगरों द्वारा तैयार किए गए चांदी की परत वाले विशेष बर्तनों में भोजन परोसा गया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here