More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशभारी बारिश से मिली राहत, मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए...

    भारी बारिश से मिली राहत, मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के लिए जारी किया येलो अलर्ट

    भोपाल: मध्य प्रदेश में पिछले दो दिनों की मूसलाधार बारिश के बाद अब मानसून की रफ्तार में सुस्ती देखने को मिल रही है। सोमवार को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहा। मौसम केंद्र के अनुसार, आज यानी 15 सितंबर को तापमान बढ़कर लगभग 32°C तक पहुंचने की संभावना है, वहीं दोपहर के समय गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं।

    हल्की बारिश के बाद खिली धूप

    मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी के बाद धूप खिल गई। इस दौरान छतरपुर के नौगांव, छिंदवाड़ा, रतलाम, टीकमगढ़, उज्जैन और पचमढ़ी में करीब 1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, शिवपुरी में 9 मिमी, इंदौर और राजगढ़ में 7-7 मिमी तथा नर्मदापुरम में 5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई।

    पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट जारी

    आज के लिए मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के सभी जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया है। इस दौरान गरज-चमक होने, बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। आज अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने का अनुमान है।

    इस हफ्ते विदा हो सकता है मानसून

    मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इस हफ्ते के आखिर तक यानी 19 से 20 सितंबर के बीच राज्य से मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो सकता है। हालांकि, सितंबर के अंतिम सप्ताह (22-23 तारीख) में एक बार फिर गरज-चमक के साथ बारिश का एक नया दौर देखने को मिल सकता है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here