More
    Homeदेशराष्ट्रपति मुर्मू की ADC बनीं मेजर नव्या शेखावत, जानें कौन हैं ये...

    राष्ट्रपति मुर्मू की ADC बनीं मेजर नव्या शेखावत, जानें कौन हैं ये जांबाज अफसर

    नई दिल्ली। भारतीय सेना की मेजर नव्या शेखावत को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नया एडीसी (ADC) नियुक्त किया गया है, जिसके बाद से वे देश भर में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मेजर नव्या की इस ऐतिहासिक नियुक्ति ने हर किसी के मन में यह जानने की जिज्ञासा पैदा कर दी है कि आखिर वे कौन हैं और राष्ट्रपति के साथ एडीसी की क्या जिम्मेदारी होती है।

    कौन हैं मेजर नव्या शेखावत?

    मेजर नव्या शेखावत राष्ट्रपति की एडीसी का पद संभालने वाली भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी और देश की कुल दूसरी महिला अधिकारी बन गई हैं। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) से कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त किया। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें भारतीय सेना के आर्मी सर्विस कॉर्प्स (ASC) में कमीशन मिला था। सेना में सेवा देते हुए महज पांच साल के भीतर ही उन्होंने मेजर का पद हासिल कर लिया।

    राष्ट्रपति की परछाई बनकर काम करती हैं एडीसी

    नियमित सैन्य सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन और कड़ी मेहनत के बाद अब उन्हें राष्ट्रपति के एडीसी के रूप में तैनात किया गया है। इस जिम्मेदारी के तहत मेजर नव्या अब राष्ट्रपति के साथ उनकी हर आधिकारिक यात्रा और कार्यक्रमों में साए की तरह साथ रहेंगी।

    क्या होते हैं राष्ट्रपति के एडीसी के कार्य?

    नियमों के अनुसार, देश के राष्ट्रपति के पास कुल पांच एडीसी (Aides-de-Camp) होते हैं। इनमें से तीन अधिकारी भारतीय सेना से, और एक-एक अधिकारी भारतीय नौसेना तथा वायुसेना से नियुक्त किए जाते हैं। इन अधिकारियों का मुख्य दायित्व राष्ट्रपति के साथ रहना ही नहीं, बल्कि कार्यक्रमों का समन्वय करना, आधिकारिक संचार व्यवस्था संभालना और तमाम जरूरी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना होता है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here