More
    Homeदेश5 स्टार होटल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में करंट से दो...

    5 स्टार होटल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में करंट से दो की मौत

    बेंगलुरु। शहर के एक प्रतिष्ठित फाइव-स्टार होटल में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। कॉनराड फाइव-स्टार होटल के स्विमिंग पूल में संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से दो विदेशी नागरिकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद होटल परिसर और पर्यटन जगत में हड़कंप मच गया है।

    स्विमिंग पूल में फैला था करंट

    मिली जानकारी के अनुसार, विदेशी पर्यटक शाम के समय होटल के स्विमिंग पूल में मौजूद थे। उसी दौरान अचानक पूल के पानी में बिजली का करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आने से दोनों की जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी।

    पुलिस और प्रशासन ने शुरू की जांच

    पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही होटल के स्विमिंग पूल के इलेक्ट्रिकल सिस्टम, लाइटिंग और रखरखाव संबंधी उपकरणों की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और संबंधित विदेशी दूतावासों को भी इसकी सूचना दी जा रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here