More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़नवागांव पानी टंकी की होगी सफाई, आज शाम नवागांव मोतीपुर क्षेत्र में...

    नवागांव पानी टंकी की होगी सफाई, आज शाम नवागांव मोतीपुर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित

    राजनांदगांव।  नगर निगम द्वारा बारिश में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने सभी पानी टंकियो कि सफाई कराई जा रही है। इसी कडी में नवागांव पानी टंकी (क्षमता 19.50 लाख लीटर) की कल सफाई की जानी है, जिसके कारण नवागांव पानी टंकी (क्षमता 19.50 लाख लीटर) स्थित उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पायेगा। इस वजह से उक्त टंकी से कल दिनांक 16 सितम्बर 2026 दिन बुधवार को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। 17 सितम्बर गुरूवार की सुबह से सप्लाई यथावत रहेगी।
    पानी टंकी सफाई के संबंध में नगर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने बताया कि नागरिको को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हर 6 माह में टंकियो की सफाई कराई जाती है। इसी परिप्रेक्ष्य में बारिश में शुद्ध पानी देने महापौर मधुसूदन यादव के निर्देश पर शहर के सभी पानी टंकियो की सफाई कराने का कार्य शुरू किया गया  है। इसी कडी में कल दिनांक 16 सितम्बर बुधवार को नवागांव पानी टंकी की सफाई की जानी है। सफाई करने के कारण उक्त टंकी नही भर पाईगी, जिससे बु धवार शाम के समय की सप्लाई बाधित होगी। पूर्व में उक्त टंकी की सफाई 6 जनवरी 2026 को की गयी थी, अब पुनः आज सफाई कराई जा रही हैै।
    आयुक्त ने बताया कि नवागांव पानी टंकी (क्षमता 19.50 लाख लीटर) सप्लाई क्षेत्र नवागांव, बापूटोला, बिड़ी श्रमिक कालोनी, मोतीपुर, नया ढाबा, रामनगर,आधा क्षेत्र में कल 16 सितम्बर बुधवार की शाम को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी, 17 सितम्बर गुरूवार को सुबह समय में पेयजल सप्लाई यथावत होगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here