More
    Homeबिजनेसऑनर मैजिक 9 सीरीज को खास कैमरा फीचर्स के साथ करेगी पेश

    ऑनर मैजिक 9 सीरीज को खास कैमरा फीचर्स के साथ करेगी पेश

    नई दिल्ली । स्मार्टफोन निर्माता ऑनर कंपनी अपनी आगामी मैजिक 9 सीरीज को बेहद खास कैमरा फीचर्स के साथ पेश करने की तैयारी कर रही है। इस सीरीज में 55 मेगापिक्सेल का चौकोर आकार वाला ‘एजाइल आई’ फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। ऑनर का दावा है कि यह चौकोर फ्रंट कैमरे वाला पहला एंड्रॉयड फोन होगा। ‘एजाइल आई’ कैमरे को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह फोन को वर्टिकल या हॉरिजॉन्टल दिशा में इस्तेमाल करने के दौरान अधिक लचीलापन दे सके। इससे सेल्फी, ग्रुप फोटो और वीडियो शूट करते समय व्यापक दृश्य क्षेत्र मिलने की उम्मीद है।
    हालांकि, यह कैमरा मैजिक 9 सीरीज के सभी मॉडलों में नहीं मिलेगा। कंपनी के अनुसार, चौकोर फ्रंट कैमरा मैजिक 9 प्रो मैक्स और मानक मैजिक 9 मॉडल में दिया जाएगा। कैमरा सिस्टम की बात करें तो मैजिक 9 सीरीज में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की जानकारी सामने आई है। इसमें दो 200 मेगापिक्सेल के एआरआरआई कैमरा सेंसर शामिल होंगे। इसके अलावा ऑनर 500 मिलीमीटर का टेलीकन्वर्टर भी पेश करेगा, जो दूर की वस्तुओं की तस्वीरें लेने के लिए उपयोगी हो सकता है।
     केवल बड़े मेगापिक्सेल वाले कैमरों के बजाय एक संपूर्ण कैमरा सिस्टम के तौर पर विकसित किया गया है। कैमरा फीचर्स के लिहाज से यह सीरीज प्रीमियम स्मार्टफोन बाजार में काफी चर्चा बटोर सकती है। कंपनी वीडियो रिकॉर्डिंग को भी खास बनाने की तैयारी में है और फोन में नया एआरआरआई सिनेमा मोड मिलने की उम्मीद है। मैजिक 9 प्रो मैक्स के रियर कैमरा मॉड्यूल को ‘गाइड्स आई’ नाम का नया डिजाइन दिया गया है। ऑनर के मुताबिक, इसका डिजाइन एआरआरआई के एरिफ्लेक्स 35 कैमरे से प्रेरित है।  कंपनी के मुताबिक, कैमरे के चौकोर डिजाइन से सेंसर को अधिक जगह मिलती है, जिससे तस्वीरों और वीडियो में बेहतर फ्रेमिंग की सुविधा मिल सकती है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here