More
    Homeराजस्थानजयपुरआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की

    आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की

    जयपुर । उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का आयोजन 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी आंगनबाड़ियों में किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर्स और सहयोगिनियों का सम्मान किया जाएगा। वहीं बच्चों के मनोरंजन और रचनात्मक विकास को ध्यान में रखते हुए पेंटिंग, खेलकूद सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।बैठक में बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य को लेकर भी संवाद आयोजित करने पर चर्चा हुई।
    बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को भी कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा, ताकि उनके अनुभवों और प्रयासों का लाभ आमजन तक पहुंचाया जा सके।उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन को लेकर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। विभाग की ओर से प्रत्येक आंगनबाड़ी की सूची उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही महिला मोर्चा के साथ समन्वय, कार्यक्रम की तिथि निर्धारित करने और समय-समय पर बैठक आयोजित कर फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए।कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुभकामना संदेश, बच्चो द्वारा तैयार की गई पुस्तक तथा बच्ची के  उज्ज्वल भविष्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रदर्शित विचारों को भी प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र तक पहुंचाया जाएगा।कार्यक्रम की महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम का प्रभावी और सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। मीटिंग में महिला बाल विकास विभाग राज्यमंत्री मंजू बाघमार, सचिव पूनम जी और निदेशक वासुदेव मालावत मौजूद रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here