More
    Homeराजस्थानजयपुर305 शहरी निकायों में मेयर, सभापति, अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू

    305 शहरी निकायों में मेयर, सभापति, अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू

    जयपुर । राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 305 शहरी निकायों में अध्यक्ष (महापौर, सभापति और पालिकाध्यक्ष) पदों के चुनाव की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। मंगलवार सुबह 7 बजे जारी अधिसूचना के साथ ही जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगरपालिका को छोड़कर शेष सभी निकायों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिसूचना जारी होते ही प्रदेश के 7 नगर निगमों में महापौर (मेयर), 47 नगर परिषदों में सभापति और 251 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पदों के लिए चुनावी घमासान और बाड़ेबंदी तेज हो गई है।
    निकाय प्रमुख चुनाव का आधिकारिक कार्यक्रम नामांकन दाखिल करने की अवधि-15 सितंबर (सुबह 10:30 बजे से) से 16 सितंबर (दोपहर 3: 00 बजे तक) नामांकनों की जांच (स्क्रूटनी)-17 सितंबर नाम वापसी की अंतिम तिथि: 18 सितंबर (दोपहर 3:00 बजे तक) मतदान (वोटिंग) 21 सितंबर (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2: 00 बजे तक) मतगणना व परिणाम: 21 सितंबर (मतदान समाप्ति के तुरंत बाद) 4 निकायों के 10 बूथों पर 16 को री-पोलिंग, 17 को कार्यक्रम होगा घोषितमतगणना के दौरान ईवीएम में आई तकनीकी खराबी के चलते नगर निगम जयपुर, जोधपुर, कोटा और नगरपालिका सुकेत के कुछ वार्डों के नतीजे अटक गए थे। आयोग के निर्देशानुसार इन चारों निकायों के 10 बूथों पर 16 सितंबर को सुबह 7:00 बजे से शाम 6: 00 बजे तक पुनर्मतदान कराया जाएगा। इसके बाद 17 सितंबर को सुबह 8: 00 बजे से मतों की गिनती होगी। इन चार निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि की घोषणा 17 सितंबर को नतीजे आने के बाद की जाएगी। इन 7 नगर निगमों में आज से मेयर पद का नामांकन उदयपुर, अजमेर, बीकानेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, अलवर और पाली। इन 47 नगर परिषदों में शुरू हुआ सभापति का रण चौमूं, शाहपुरा, बाड़मेर, जैसलमेर, तिजारा, खैरथल, भिवाड़ी, करौली, कुचामनसिटी, डीडवाना, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, झालावाड़, बूंदी, बारां, जालोर, झुंझुनूं, फतेहपुर (सीकर), सवाई माधोपुर, धौलपुर, सुजानगढ़, चूरू, कोटपूतली, ब्यावर, नागौर, किशनगढ़, पुष्कर, टोंक, बहरोड़, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सरदारशहर, गंगापुर सिटी, सीकर, सिरोही, निंबाहेड़ा, राजसमंद, मकराना, हिंडौन सिटी, दौसा, लालसोट, डीग, बालोतरा, फलोदी और सलूंबर।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here