More
    Homeराजस्थानअलवरखेड़ली नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए पवन जैन चौधरी ने...

    खेड़ली नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए पवन जैन चौधरी ने भरा नामांकन, भाजपा ने उतारा प्रत्याशी

    भाजपा प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन, 25 वार्डों वाली पालिका में पार्टी के 19 पार्षद निर्वाचित

    खेड़ली। नगर पालिका में पालिका चुनाव के अंतर्गत अध्यक्ष पद पर भाजपा की ओर से पवन जैन चौधरी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। कस्बे की नगरपालिका कार्यालय पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ पवन जैन चौधरी द्वारा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र प्रस्तुत किया गया।

     

    इस दौरान काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। खेड़ली नगर पालिका चुनाव में कुल 25 सीटों पर भाजपा को 19 पार्षद जीतकर आए हैं वहीं कांग्रेस के दो और निर्दलीय चार पार्षद विजय हुए थे। इसके बाद भाजपा का अध्यक्ष पद पर रास्ता साफ हो गया। भाजपा द्वारा पालिका अध्यक्ष के लिए नामांकन पत्र पवन जैन चौधरी द्वारा भरा गया।

    इस दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष संजय गीजगढ़िया, व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रमोद बंसल, भाजपा के मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र चौहान, नगर पालिका चुनाव प्रभारी मोहन रारह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here