नवनियुक्त पार्षद प्रतिनिधि को अग्रवाल समाज एवं सर्व समाज ने दी बधाई, महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बांटी मिठाई
खैरथल। स्थानीय वार्ड नंबर 16 के नवनियुक्त पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र अग्रवाल उर्फ नन्नू का मंगलवार को अग्रसेन सर्किल पर अग्रवाल समाज एवं सर्व समाज की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समाजसेवियों और नागरिकों ने नरेंद्र अग्रवाल को बधाई देते हुए वार्ड में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई।
कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने देश और समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और नरेंद्र अग्रवाल का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
अग्रवाल समाज सहित सर्व समाज की रही भागीदारी
स्वागत कार्यक्रम में अग्रवाल समाज संस्थान, खैरथल की समस्त कार्यकारिणी सहित सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश भी देखने को मिला।
अग्रवाल समाज के अध्यक्ष मनोज गर्ग, उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल सहित समाज के अनेक पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने नरेंद्र अग्रवाल का स्वागत किया। उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि वार्ड नंबर 16 में स्थानीय नागरिकों की समस्याओं और विकास से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा।
समाजबंधुओं ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर अशोक बंसल, वरुण डाटा, नरेश मित्तल, पंकज गोयल, मुकेश गर्ग, नवीन मंगल, नवीन अग्रवाल, यश अग्रवाल, योगेश गर्ग, नितिन अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, लालचंद अग्रवाल, महावीर गर्ग, मुकेश गर्ग (सराय वाले), चेतन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अग्रबंधु मौजूद रहे।
समाज के लोगों ने नरेंद्र अग्रवाल को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और वार्ड के विकास, नागरिक सुविधाओं तथा जनहित से जुड़े कार्यों को लेकर शुभकामनाएं दीं। स्वागत कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों में खासा उत्साह नजर आया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


