More
    Homeदेशकरमा पूजा के बाद कोयल नदी में डूबे पांच युवक, चार की...

    करमा पूजा के बाद कोयल नदी में डूबे पांच युवक, चार की मौत; एक की तलाश जारी

    पलामू। झारखंड के पलामू जिले में करमा पूजा की सामग्री विसर्जित करने के दौरान बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकेया पतरिया गांव के पास कोयल नदी में स्नान और विसर्जन के दौरान पानी के तेज बहाव में डूबने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक की तलाश अभी भी जारी है।

    तेज धारा की चपेट में आए पांचों युवक

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पतरिया गांव के रहने वाले पांच युवक बुधवार सुबह करमा पूजा की सामग्री विसर्जित करने के लिए कोयल नदी पर पहुंचे थे। विसर्जन के दौरान अचानक सभी युवक नदी की तेज धारा की चपेट में आ गए और गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। युवकों को डूबता देख वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने शोर मचाया।

    ग्रामीणों और पुलिस ने चलाया बचाव अभियान

    शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए और अपनी जान जोखिम में डालकर युवकों की तलाश शुरू की। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस भी तुरंत बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयासों से नदी से चार युवकों के शव बाहर निकाले गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

    गांव में पसरा मातम, एक की तलाश जारी

    इस हृदयविदारक हादसे के बाद से पतरिया गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन और स्थानीय गोताखोरों की मदद से पांचवें लापता युवक की तलाश के लिए नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here