More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़भाजपा ने बदली छत्तीसगढ़ संगठन की कमान, कर्मवीर सिंह को नई जिम्मेदारी

    भाजपा ने बदली छत्तीसगढ़ संगठन की कमान, कर्मवीर सिंह को नई जिम्मेदारी

    रायपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में सांगठनिक स्तर पर व्यापक फेरबदल किया गया है। पवन साय के स्थान पर अब कर्मवीर सिंह को प्रदेश संगठन महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। कर्मवीर सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक रहे हैं। इस नियुक्ति के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने विभिन्न राज्यों में अपने सांगठनिक ढांचे में भी कई बड़े बदलाव किए हैं।

    जानिए कौन हैं कर्मवीर सिंह

    • मूल निवास: वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले (वर्तमान में हाथरस जिले के अंतर्गत) से ताल्लुक रखने वाले स्वयंसेवक हैं।

    • आरएसएस प्रचारक के रूप में शुरुआत: वर्ष 1993 में उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली से अपने प्रचारक जीवन का शुभारंभ किया।

    • आरएसएस में प्रारंभिक दायित्व: वे तहसील प्रचारक और नगर प्रचारक के पदों पर कार्यरत रहे। इसके अतिरिक्त उन्होंने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी (आगरा) व अलीगढ़ में महानगर प्रचारक तथा मथुरा जिले में जिला प्रचारक के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

    • विभाग प्रचारक की भूमिका: कर्मवीर सिंह ने उत्तर प्रदेश के एटा, अलीगढ़ और बरेली विभाग में विभाग प्रचारक का दायित्व भी सफलतापूर्वक संभाला।

    • प्रांत स्तर के दायित्व: वर्ष 2015 में वे मेरठ प्रांत (पश्चिम उत्तर प्रदेश) के सह-प्रांत प्रचारक बने। तत्पश्चात 2019 में उन्होंने ब्रज प्रांत के सह-प्रांत प्रचारक के रूप में कार्य किया।

    • भाजपा संगठन में उत्तर प्रदेश का अनुभव: वर्ष 2020 से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश सह-महामंत्री (संगठन) के पद पर कार्य किया।

    • झारखंड में संगठन महामंत्री: अगस्त 2022 से वे झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here