More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में 248.11 करोड़ के नए सड़क कार्यों को मिली मंजूरी, कनेक्टिविटी...

    अलवर में 248.11 करोड़ के नए सड़क कार्यों को मिली मंजूरी, कनेक्टिविटी मजबूत करने पर जोर

    जिले में 140 करोड़ से अधिक के सड़क निर्माण कार्य प्रगतिरत, 119 किलोमीटर की 91 मिसिंग लिंक सड़कों पर काम शुरू

    अलवर। जिले में सड़क तंत्र को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए 248.11 करोड़ रुपये के नवीन सड़क विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा जिले में सड़क विकास परियोजनाओं के नए चरण के लिए इन कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है।

    सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता भूरी सिंह ने बताया कि बजट घोषणा 2026-27 के तहत जिले में सड़क निर्माण से जुड़े कई कार्य प्रारंभ हो चुके हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण एवं प्रमुख क्षेत्रों के बीच आवागमन को बेहतर बनाना और सड़क तंत्र को मजबूत करना है।

    77.90 करोड़ से 130 किलोमीटर के 13 कार्य शुरू

    अधीक्षण अभियंता के अनुसार बजट घोषणा के तहत 77.90 करोड़ रुपये की राशि से करीब 130 किलोमीटर लंबाई के 13 सड़क कार्य प्रारंभ करवा दिए गए हैं।

    इनमें मुख्य रूप से अकबरपुर से कालीखोल, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र की विभिन्न सड़कें, गढ़बसई से धूणीनाथ महाराज, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुंडल्या से जेतपुर से रायपुरा/किशोरी, कुशालगढ़ से थैंक्यू बोर्ड, नौगांवा राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए से नसवारी चौकी, कठूमर से डहरा मोड़ वाया मसारी सहित अन्य सड़क कार्य शामिल हैं।

    इसी क्रम में नयागांव बोलका से धमरेड़-डांगरवाड़ा-टहला-राजगढ़ सड़क का कार्य भी परियोजनाओं में शामिल है।

    119 किलोमीटर की 91 मिसिंग लिंक सड़कों पर काम शुरू

    जिले में 38.28 करोड़ रुपये की राशि से 119 किलोमीटर लंबाई की 91 मिसिंग लिंक एवं नॉन-पैचेबल सड़कों के कार्य भी प्रारंभ हो चुके हैं। इन कार्यों से ऐसे क्षेत्रों को सड़क संपर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी, जहां आवागमन के लिए सड़क सुविधा को बेहतर किए जाने की आवश्यकता है।

    12 अटल प्रगति पथों का निर्माण प्रगतिरत

    इसके अलावा जिले में 24 करोड़ रुपये की राशि से 21.80 किलोमीटर लंबाई के 12 अटल प्रगति पथों का निर्माण कार्य प्रगतिरत है।

    इनमें खेरली रेल, समूची, राजपुर बड़ा, दुहार चौगान, रैणी, मौजपुर, बीजवाड़, बरखेड़ा, गढ़ी सवाईराम, बालेटा, पृथ्वीपुरा और तूलेड़ा में अटल प्रगति पथ के निर्माण कार्य शामिल हैं।

    इन सड़क परियोजनाओं के पूरा होने से जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में आवागमन सुविधा को बेहतर बनाने और आपसी कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने की दिशा में काम आगे बढ़ेगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here