मेडिकल कॉलेजों की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता ‘पल्स-2026’ में डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर का किया प्रतिनिधित्व
भरतपुर। भरतपुर के पेशल मधुकर ने एम्स नई दिल्ली में आयोजित मेडिकल कॉलेजों की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता ‘पल्स-2026’ में तैराकी की दो रिले स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते। उन्होंने मिक्स्ड रिले और मेन्स रिले में डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज, जोधपुर का प्रतिनिधित्व किया। दोनों स्पर्धाओं में पदक जीतने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।
देशभर के मेडिकल कॉलेजों के विद्यार्थियों की भागीदारी वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। पेशल मधुकर वर्तमान में डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज, जोधपुर में एमबीबीएस अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ वे खेलों में भी सक्रिय हैं और तैराकी में लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रतियोगिता के बाद टीम के मंगलवार को जोधपुर लौटने पर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. बीएस जोधा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने बताया कि कॉलेज के विद्यार्थियों ने एथलेटिक्स, तैराकी, लॉन टेनिस, गोला फेंक, जैम और पल्स गॉट टैलेंट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर बेहतर प्रदर्शन किया।


