More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, परीक्षा की नई...

    छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, परीक्षा की नई तारीख तय

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। राज्य के अंतिम चरण में भी बारिश की स्थिति बनी हुई है। राजधानी रायपुर सहित कई क्षेत्रों में विगत दो-तीन दिनों से रुक-रुककर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जा रही है, जबकि कतिपय स्थानों पर मूसलाधार वर्षा हुई है। भारी वर्षा के दृष्टिगत बस्तर, सुकमा और बीजापुर जिलों में 25 सितंबर को समस्त शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। संबंधित जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) ने जिला कलेक्टरों के निर्देशों के तहत शासकीय, निजी एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में अवकाश का आदेश जारी किया है।

    बस्तर जिले में शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश

    बस्तर जिले में हो रही निरंतर भारी वर्षा के चलते विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए 25 सितंबर को सभी सरकारी व निजी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, 25 सितंबर को आयोजित होने वाली त्रैमासिक परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। इन परीक्षाओं की नवीन तिथियों की घोषणा पृथक से की जाएगी।

    बीजापुर: परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन

    बीजापुर जिले में भी 25 सितंबर को प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रतिकूल मौसम को देखते हुए 25 सितंबर को प्रस्तावित त्रैमासिक परीक्षाओं की तिथियों में परिवर्तन किया गया है। इसके अंतर्गत मिडिल स्तर की 25 सितंबर की परीक्षा अब 28 सितंबर 2026 को निर्धारित समय पर होगी, जबकि हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर की परीक्षा 1 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

    सुकमा: नदी-नाले उफान पर, अलर्ट जारी

    विगत तीन दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण सुकमा जिले में नदी-नाले उफान पर हैं। अतिवृष्टि की स्थिति को देखते हुए जिला कलेक्टर ने 25 सितंबर को जिले के समस्त स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश का आदेश दिया है। आवागमन बाधित होने की संभावना के चलते जिला एवं पुलिस प्रशासन को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने आम जनता से उफनते जलस्रोतों व नदी-नालों के समीप न जाने तथा उन्हें पार करने का जोखिम न उठाने की अपील की है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here