More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशबरगी बांध को लेकर बढ़ी चिंता, कभी भी खोले जा सकते हैं...

    बरगी बांध को लेकर बढ़ी चिंता, कभी भी खोले जा सकते हैं गेट

    जबलपुर। रानी अवंती बाई लोधी सागर परियोजना (बरगी बांध) के बढ़ते जल स्तर को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बांध के जल स्तर को मेंटेन रखने के लिए आगामी 24 घंटों के भीतर कभी भी इसके जल द्वार खोले जा सकते हैं।

    बरगी बांध का वर्तमान जल स्तर

    प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शुक्रवार, 25 सितंबर को सुबह 8:00 बजे बरगी बांध का जल स्तर 422.85 मीटर दर्ज किया गया, जो इसके पूर्ण जलभराव स्तर 422.76 मीटर से अधिक है। बांध की वास्तविक उपयोगी जल भंडारण क्षमता 3180 एमसीएम के मुकाबले वर्तमान में 3205.50 एमसीएम (100.80%) जल भंडारित है। वर्तमान में बांध में पानी की आवक 362 क्यूमेक बनी हुई है।

    लगभग 400 क्यूमेक पानी छोड़े जाने की संभावना

    जलग्रहण क्षेत्र में हुई बारिश और मौसम विभाग के आगामी पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए, बांध के जल स्तर को सुरक्षित सीमा में रखने के लिए अगले 24 घंटों के दौरान बांध के गेट खोलकर लगभग 400 क्यूमेक पानी छोड़े जाने की संभावना है।

    नर्मदा के घाटों पर बढ़ सकता है जल स्तर

    बांध से पानी छोड़े जाने के कारण मां नर्मदा के विभिन्न घाटों पर जल स्तर में लगभग 2 से 3 फीट तक की वृद्धि हो सकती है। बांध में पानी की आवक की स्थिति को देखते हुए जल निकासी की मात्रा को कभी भी घटाया या बढ़ाया जा सकता है।

    प्रशासन की अपील

    संभावित जल निकासी को देखते हुए परियोजना प्रशासन ने आम जनता और श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे मां नर्मदा के घाटों एवं निचले तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here