More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़आधिकारिक दौरे पर पहुंचे डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट, कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

    आधिकारिक दौरे पर पहुंचे डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट, कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

    कोरबा। ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स के अंतर्गत कोरबा में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट चार्टर लीनेस रश्मि अग्रवाल, रीजन ऑफिसर लीनेस भगवती अग्रवाल और डिस्ट्रिक्ट एडवाइजर लीनेस शबाना नाज की आधिकारिक यात्रा एक गरिमामय समारोह के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर विभिन्न लीनेस क्लबों के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अतिथियों का सदस्यों द्वारा ढोल-ताशों के साथ उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।

    प्रार्थना, स्वागत गीत और दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ

    कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद सभी उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक राष्ट्रगान प्रस्तुत किया तथा विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना के लिए कुछ क्षण का मौन धारण किया। लीनेस रेखा केंवट ने लीनेस प्रार्थना प्रस्तुत की, जबकि लीनेस सुमन श्रीवास्तव ने स्वागत गीत गाकर कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।

    मंचस्थ अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान कोरबा क्लब की अध्यक्ष लीनेस सविता पाठक सहित माधुरी सिंह, हरितिमा, रेखा केंवट (दादर गोल्डन) और हेमा शर्मा (कुसमुंडा) ने अतिथियों का अभिनंदन किया।

    सेवा कार्यों की समीक्षा और प्रोत्साहन

    डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट रश्मि अग्रवाल और रीजन ऑफिसर लीनेस भगवती अग्रवाल ने सभी क्लबों के सेवा कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने क्लबों के स्क्रैपबुक, एल्बम और रजिस्टर का अवलोकन करते हुए सेवा गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने और सभी सदस्यों के साथ मिलकर समाजसेवा के कार्यों को और अधिक आगे बढ़ाने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया।

    इस अवसर पर सभी क्लबों के अध्यक्षों ने मंचस्थ अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कोरबा क्लब की संरक्षिका पीडीपी चित्रलेखा चंदेल, पीडीपी उषा अरोरा, रीजन ऑफिसर भगवती अग्रवाल, रीजन एडवाइजर ममता रानी वासन, रीजन सचिव अनीमा प्रसाद, एरिया ऑफिसर गीता श्रीवास, एरिया ऑफिसर लीनेस सुमन श्रीवास्तव सहित चारों क्लबों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

    सफलतापूर्वक समापन और सहभोज

    कार्यक्रम का संचालन ममता रानी वासन और अनीमा प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। आधिकारिक यात्रा के दौरान अतिथियों ने क्लबों द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी ली और भविष्य में सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी तरीके से संचालित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी सदस्यों ने विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। पूरे आयोजन में सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की अनूठी भावना देखने को मिली।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here