More
    Homeराज्ययूपीकांग्रेस में शामिल हुए इजहारूल हक-हाजी रशीद खां, सैकड़ों समर्थकों ने भी...

    कांग्रेस में शामिल हुए इजहारूल हक-हाजी रशीद खां, सैकड़ों समर्थकों ने भी ली सदस्यता

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में रविवार को आयोजित एक भव्य सदस्यता समारोह के दौरान विभिन्न दलों और क्षेत्रों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी की नीतियों और शीर्ष नेतृत्व में गहरी आस्था जताते हुए कई प्रमुख चेहरों ने पार्टी का दामन थामा। पार्टी के प्रदेश ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा ने सभी नए सदस्यों को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव अरशद खुर्शीद ने किया।

    प्रमुख नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

    इस आयोजन में पूर्व मंत्री और शिया कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष इजहारूल हक, बहराइच के नानपारा से पूर्व प्रत्याशी नईम अहमद, और हाजी रशीद खान ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा, आगरा विश्वविद्यालय के समाजवादी पार्टी के छात्रसभा नेता डॉ. मदन मोहन शर्मा ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया। पूर्व मंत्री इजहारूल हक के साथ मो. जफर, मो. सलमान खान, तनवीर साहब, मो. शकील, मो. अजीम तथा हाजी रशीद खान के साथ शराफत अली खान सहित कई सभासद, प्रधान और दर्जनों बीडीसी सदस्य भी कांग्रेस परिवार में शामिल हुए।

    नेतृत्व के तीखे तेवर: भाजपा और व्यवस्था पर सवाल

    समारोह को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि राहुल गांधी के जज्बे और देश को बचाने के संकल्प से प्रेरित होकर देश भर के लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा के निजीकरण पर कड़े सवाल उठाए और कहा कि आज प्रदेश में आम आदमी और वंचित वर्ग का उत्पीड़न हो रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि लगातार बदल रहे राजनीतिक माहौल में पीड़ित जनता और युवा वर्ग कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल के राज में दलितों, पिछड़ों और युवाओं पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं, और कांग्रेस पार्टी हर अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ी है। एआईसीसी सचिव व सह-प्रभारी अब्दुल हन्नान ने भी देश के मौजूदा हालात और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी, पूर्व विधायक मीता गौतम, धीरेन्द्र सिंह धीरू, राजेश जायसवाल, तारिक सिद्दीकी, अंशू अवस्थी, मुकेश सिंह चौहान सहित तमाम वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here