More
    Homeधर्म-समाजक्षमावाणी पर्व 104 वर्ष पुरानी परंपरा के तहत कांच मंदिर में मना

    क्षमावाणी पर्व 104 वर्ष पुरानी परंपरा के तहत कांच मंदिर में मना

    इंदौर में दिगंबर-श्वेतांबर संतों के सान्निध्य में हुई सामूहिक क्षमायाचना

    इंदौर। इतवारी बाजार स्थित कांच मंदिर प्रांगण में 104 वर्ष पुरानी परंपरा का निर्वाह करते हुए दिगंबर जैन समाज ने क्षमावाणी पर्व श्रद्धा और आत्मीयता के साथ मनाया। कार्यक्रम के आरंभ में संतों के सान्निध्य में जिनेंद्र भगवान का अभिषेक किया गया।

    रेखा संजय जैन ने बताया कि क्षमावाणी पर्व आचार्य श्री सिद्धांतसागरजी, आचार्य श्री सुनीलसागरजी ससंघ, मुनि श्री साध्यसागरजी, मुनि श्री आचरणसागरजी तथा श्वेतांबर ज्योतिष चंद्रिका डॉ. कुमुदलताजी म.सा. के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

    धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज ने कहा कि क्रोध रहते सच्ची क्षमा संभव नहीं है। कपट से मित्रता कमजोर होती है और स्वार्थ से ईर्ष्या बढ़ती है। उन्होंने कहा कि बढ़ती ऑनलाइन दुनिया में इंसानियत ऑफलाइन होती जा रही है। सभी को रात्रि भोजन त्याग का संकल्प लेना चाहिए तथा संतों के प्रति भेदभाव छोड़कर जिनशासन के प्रति समभाव रखना चाहिए।

    आचार्य श्री सिद्धांत सागर जी महाराज ने कहा कि सच्ची क्षमा वही है, जिसमें मन में द्वेष की कोई स्थिति शेष न रहे। केवल शब्दों से क्षमा मांगना पर्याप्त नहीं है, बल्कि हृदय से वैर, कटुता और प्रतिशोध की भावना को समाप्त करना ही क्षमा का वास्तविक स्वरूप है। मुनि श्री साध्यसागरजी एवं मुनि श्री आचरणसागरजी ने भी क्षमावाणी पर्व के महत्व पर प्रवचन दिए।

    श्वेतांबर ज्योतिष चंद्रिका डॉ. कुमुदलताजी म.सा. ने कहा कि वर्ष 2008 में सामूहिक क्षमावाणी का जो आयोजन हुआ था, उसी भाव से आज पुनः यह बीड़ा उठाया गया है, जो अत्यंत प्रशंसनीय है। कथनी और करनी में प्रायः बड़ी दूरी होती है, इसलिए क्षमा केवल शब्दों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए; वह मन की गहराइयों से अनुभव और व्यवहार में उतरनी चाहिए। धर्मसभा का प्रारंभ आर्यिका सुस्वरमतिजी माताजी के मंगलाचरण से हुआ। सामाजिक संसद अध्यक्ष आनंद गोधा एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी ने समाजजनों से क्षमायाचना की।

    सांसद शंकर लालवानी,कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गी और आरएसएस प्रमुख इंदौर भी उपस्थित रहे । सुगंध दशमी पर झांकी और मंडल जी के पुरस्कारों की घोषणा सुशील पांड्या ने किया ।

    आयोजन मानकचंद मगनीराम गोठ, कांच मंदिर ट्रस्ट, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन इंदौर रीजन तथा दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद कीर्ति स्तंभ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मंचासीन अतिथियों में कांच मंदिर ट्रस्ट से कमलेश कासलीवाल व अमित कासलीवाल, सोशल ग्रुप फेडरेशन से मनोहर झांझरी, राकेश विनायका, प्रदीप चौधरी व संजय पापड़ीवाल तथा सामाजिक संसद कीर्ति स्तंभ से आनंद गोधा, नवीन गोधा, हर्ष जैन और विजय पाटोदी शामिल रहे। कार्यक्रम का संयोजन प्रिंसिपल टोंगिया, मनीष गंगवाल, रितेश पाटनी एवं ऋषभ जैन ने किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here