More
    Homeराजस्थानजयपुरस्वामी विवेकानंद की राजस्थान यात्राओं पर डॉ . जुल्फिकार के अंतरराष्ट्रीय शोध...

    स्वामी विवेकानंद की राजस्थान यात्राओं पर डॉ . जुल्फिकार के अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र का विमोचन

    एक कर्मयोगी की राजस्थान यात्राएं में विवेकानंद के राजस्थान प्रवास, चिंतन और कर्मयोग को किया गया रेखांकित

    झुंझुनू। स्वामी विवेकानंद के राजस्थान प्रवास, उनके आध्यात्मिक चिंतन और कर्मयोग पर आधारित अंतरराष्ट्रीय शोध पत्र एक कर्मयोगी की राजस्थान यात्राएं का विमोचन सूचना केंद्र सभागार में आयोजित समारोह में किया गया। शोध पत्र का लेखन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के थिंक टैंक नेता और वरिष्ठ प्रचारक डॉ. इंद्रेश कुमार एवं स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान, झुंझुनूं के सचिव डॉ. जुल्फिकार द्वारा किया गया है।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी ने की, जबकि जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभागीय प्रचारक अशोक सिंह शेखावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत, एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र पूनिया, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अशोक शर्मा तथा एसीबी के पूर्व पुलिस अधीक्षक मो इस्माईल खान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

    स्वागत भाषण में डॉ. जुल्फिकार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और अपने अन्तर्राष्ट्रीय शोध पत्र के बारे में विस्तृत रूप से अवगत करवाया।

    खेतड़ी रहा स्वामी विवेकानंद की आध्यात्मिक कर्मभूमि

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रचारक अशोक सिंह शेखावत ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का राजस्थान से गहरा संबंध रहा है। उन्होंने खेतड़ी में करीब 109 दिन बिताए, जहां उन्हें आध्यात्मिक चिंतन के साथ अपने विचारों को कर्म के धरातल पर आगे बढ़ाने का अवसर मिला। खेतड़ी स्वामी विवेकानंद की आध्यात्मिक एवं कर्मभूमि रही है।

    उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में अपने ऐतिहासिक संबोधन के माध्यम से भारत की संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और वैदिक विचारधारा को विश्व पटल पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय संस्कृति की समृद्धि और वैदिक परंपराओं के महत्व को पूरी दुनिया के सामने रखा। स्वामी विवेकानंद का संदेश आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सेवा और आत्मविश्वास के लिए प्रेरित करता है।

    युवाओं के लिए आज भी प्रेरणास्रोत हैं स्वामी विवेकानंद

    जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने शोध पत्र के प्रकाशन एवं विमोचन की सराहना करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन केवल इतिहास का विषय नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने ज्ञान, आध्यात्मिकता और कर्म को एक साथ जोड़ते हुए समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व का संदेश दिया।

    उन्होंने कहा कि ‘एक कर्मयोगी की राजस्थान यात्राएं’ जैसे शोध कार्य स्वामी विवेकानंद के राजस्थान से जुड़े जीवन प्रसंगों और उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राजस्थान में उनके प्रवास और यहां के तत्कालीन सामाजिक एवं आध्यात्मिक परिवेश के अध्ययन से उनके व्यक्तित्व के अनेक महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने का अवसर मिलता है।

    शिकागो भाषण ने भारत की पहचान को विश्व में मजबूत किया

    भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जीवनी और उनके विचार आज भी युवाओं का मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन से आत्मविश्वास, राष्ट्रप्रेम, सेवा और मानवता का संदेश दिया। शिकागो धर्म सम्मेलन में दिया गया उनका संबोधन भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत के लिए ऐतिहासिक रहा। उनके विचारों ने पूरी दुनिया में भारत की आध्यात्मिक पहचान को नई मजबूती प्रदान की।

    उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन और साहित्य का अध्ययन कर उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उनके विचार व्यक्ति को आत्मविश्वासी बनने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।

    शिक्षा अनुदेशकों का सम्मान

    कार्यक्रम के दौरान शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षा अनुदेशकों को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सम्मानित होने वाले शिक्षा अनुदेशकों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा एवं समाज निर्माण में उनके योगदान की सराहना की।

    कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के जीवन, राजस्थान से उनके संबंध तथा युवाओं के लिए उनके विचारों की प्रासंगिकता पर भी वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। समारोह में सैकड़ों की संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का संचालन मूलचंद झाझड़िया ने किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here