गांधी जयंती पर याद किए गए बापू के आदर्श, सत्य-अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को जीवन में अपनाने का लिया संकल्प
अलवर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को अलवर नगर निगम में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महापौर सुमन लता ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को याद किया गया। महापौर सुमन लता ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने सभी से गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
गांधी जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


