More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशमध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष चुने गए कार्तिकेय सिंह, चुनाव में...

    मध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष चुने गए कार्तिकेय सिंह, चुनाव में नहीं मिला कोई विरोध

    भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान की मध्य प्रदेश की राजनीति और खेल प्रशासन में आधिकारिक रूप से एंट्री हो गई है। उन्हें मध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है, जिससे खेल जगत और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

    निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष

    राजधानी भोपाल में रविवार को आयोजित चुनाव प्रक्रिया के दौरान कार्तिकेय चौहान को वर्ष 2026 से 2030 तक के चार साल के कार्यकाल के लिए वॉलीबॉल संघ की कमान सौंपी गई है। इस चुनाव में प्रदेश के 33 जिला संघों के अधिकृत प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जहां सर्वसम्मति से उनके नाम पर मुहर लगाई गई। चुनाव अधिकारी एडवोकेट दिलीप मालवीय ने पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया।

    नई खेल नीति और रोडमैप का ऐलान

    अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद कार्तिकेय चौहान ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य फोकस खेल को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। उन्होंने घोषणा की है कि जल्द ही 'मध्यप्रदेश वॉलीबॉल खेल नीति 2026' का नया प्रारूप लाया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के हर गांव और युवा तक खेल सुविधाओं को पहुंचाने, नई प्रतिभाओं को तराशने और जिला संघों को वित्तीय रूप से सशक्त करने के लिए एक ठोस रोडमैप तैयार किया जाएगा।

    नई कार्यकारिणी का गठन

    चयन प्रक्रिया के बाद मध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ की नई कार्यकारिणी की भी घोषणा कर दी गई है। नई टीम में अनवर खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विधायक आशीष शर्मा और राम पांडे को उपाध्यक्ष, सतीश जोशी को महासचिव तथा विशाल शर्मा को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा डीआर सिंह और राजेश शुक्ला को संयुक्त सचिव बनाया गया है, जबकि कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में कई खेल विशेषज्ञ और पदाधिकारी शामिल हैं। संघ की इस बैठक में आगामी समय में विभिन्न आयु वर्ग की राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here