More
    Homeराजस्थानअलवरजागरण में युवक पर हमला, सिर में गंभीर चोट

    जागरण में युवक पर हमला, सिर में गंभीर चोट

    बांकी माता के जागरण में वारदात का आरोप, घायल अरुण सिंह का अलवर जिला अस्पताल में उपचार जारी

    अलवर। जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में बांकी माता के जागरण के दौरान एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में घायल युवक अरुण सिंह के सिर में गंभीर चोट आई है। उसे पहले मालाखेड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीने गया था युवक

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 अक्टूबर की रात मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में बांकी माता का जागरण चल रहा था। इसी दौरान करतार सिंह सोलंकी का पुत्र अरुण सिंह भी जागरण देखने पहुंचा था। रात करीब 11:30 बजे वह पास की एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीने गया।

    आरोप है कि दुकान के पास पहले से मौजूद साहिल सहित कई युवकों ने अरुण सिंह पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। परिवाद में साहिल समेत अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।

    सिर में गंभीर चोट, जिला अस्पताल रेफर

    हमले के दौरान अरुण सिंह के सिर में गंभीर चोट आई। उसकी आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। लोगों के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

    इसके बाद परिजन घायल युवक को मालाखेड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

    पैसों के विवाद को लेकर झगड़े की बात

    मालाखेड़ा थाना प्रभारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पैसों के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी परिस्थितियों और हमले में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल घायल युवक का अस्पताल में उपचार जारी है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here