More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशसंजय टाइगर रिजर्व की पहल से बेरोजगारी से रोजगार की ओर बढ़े...

    संजय टाइगर रिजर्व की पहल से बेरोजगारी से रोजगार की ओर बढ़े 33 युवा

    सीधी। संजय टाइगर रिजर्व प्रबंधन एवं ईको विकास समितियों के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं को रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने के लिए 5, 6 एवं 7 अक्टूबर 2026 को विभिन्न वन ग्रामों में विशेष काउंसलिंग शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन शिविरों में एलएंडटी (L&T) कंपनी, लखनादौन के कौशल विकास केंद्र प्रभारी कमल चंद्रवंशी ने उपस्थित युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण, रोजगार की संभावनाओं और भविष्य के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित युवाओं के दल को 12 अक्टूबर को मड़वास रेलवे स्टेशन से प्रशिक्षण केंद्र के लिए रवाना कर दिया गया।

    8 वन ग्रामों से 33 युवाओं का हुआ चयन

    इस जनकल्याणकारी पहल के तहत देवा, खरबर, उमरिया, बिटखुरी, गिजोहर, बस्तुआ, टमसार-मेढ़की और रोहल ग्रामों से कुल 33 प्रतिभावान युवाओं का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया में शामिल इन युवाओं की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच है।

    ड्रॉपआउट और मजदूर युवाओं को मिलेगा हुनर का मंच

    चयनित दल में ऐसे कई युवा भी शामिल हैं, जिन्होंने आठवीं से बारहवीं तक पढ़ाई करने के दौरान किन्हीं कारणों से बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। पारिवारिक और आर्थिक तंगहाली की वजह से ये युवा मजदूरी करने पर मजबूर थे। अब कौशल विकास प्रशिक्षण मिलने से इन युवाओं को अपनी क्षमता सुधारने और सम्मानजनक रोजगार पाने का एक नया आधार मिलेगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here