More
    Homeराजस्थानअलवरटिकट नहीं मिला तो 33 साल पुराना साथ टूटा, रविंद्र ईशर ने...

    टिकट नहीं मिला तो 33 साल पुराना साथ टूटा, रविंद्र ईशर ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ

    टिकट नहीं मिलने से थे नाराज, अब कांग्रेस के टिकट पर वार्ड 14 से लड़ेंगे पंचायत समिति सदस्य का चुनाव

    नौगांवा। पंचायत समिति चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। वार्ड 3 से पंचायत समिति सदस्य के टिकट की दावेदारी कर रहे रविंद्र सिंह ईशर ने टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर भाजपा छोड़ दी और कांग्रेस का दामन थाम लिया। करीब 33 साल से भाजपा से जुड़े ईशर वर्तमान में ग्राम सेवा सहकारी समिति मुबारिकपुर के अध्यक्ष हैं। लंबे समय तक पार्टी से जुड़े रहने के बावजूद टिकट नहीं मिलने से उनकी नाराजगी अब खुलकर सामने आ गई है।

    रविवार को ईशर ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इस दौरान भंवर जितेंद्र सिंह, टीकाराम जूली, साफिया खान, आर्यन जुबेर खान और गुरविंद्र सिंह मौजूद रहे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब रविंद्र ईशर पंचायत समिति मुबारिकपुर के वार्ड 14 से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरेंगे।

    33 साल की निष्ठा के बाद भाजपा से मोहभंग

    रविंद्र सिंह ईशर का कहना है कि उन्होंने वार्ड 3 से पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के लिए भाजपा से टिकट की दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें दरकिनार कर दिया। 33 साल से पार्टी से जुड़े होने के बाद भी उन्हें सम्मान नहीं मिला। पार्टी में चापलूसी करने वालों को अहमियत दी जा रही है। जबकि असली कार्यकर्ता की पहचान नहीं है। इसलिए उन्होंने भाजपा छोड़ने का फैसला किया।

    टिकट की दौड़ में नजरअंदाज किए जाने के बाद ईशर का पाला बदलना भाजपा के लिए सियासी झटका माना जा रहा है। करीब साढ़े तीन दशक तक पार्टी से जुड़े रहे नेता का कांग्रेस में जाना चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।

    भाजपा की रणनीति पर उठे सवाल

    एक ओर भाजपा चुनावी तैयारियों में जुटी है, वहीं दूसरी ओर टिकट वितरण से नाराज नेता का पार्टी छोड़ना संगठन के लिए चुनौती बन सकता है। अब कांग्रेस ने रविंद्र ईशर को वार्ड 14 से चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है। ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here