मेयर ने नवरात्र में मंदिर पहुंचकर मां का लिया आशीर्वाद, पैंथर की गतिविधियों को देखते हुए श्रद्धालुओं से रात में आने से बचने की अपील
अलवर। अलवर नगर निगम की मेयर सुमन लता ने अपने पार्षद साथियों के साथ करणी माता मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने अलवर शहर के विकास, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नवरात्र के पावन अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा।
मेयर सुमन लता ने बताया कि नवरात्र के तीसरे दिन उन्होंने करणी माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने शहर की उन्नति और नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उनके साथ मौजूद पार्षदों ने भी माता रानी के समक्ष शीश नवाकर शहर की खुशहाली की कामना की।
पैंथर की गतिविधियों को लेकर सावधानी बरतने की अपील
दर्शन के दौरान मेयर सुमन लता ने मंदिर क्षेत्र में पैंथर की गतिविधियों को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में पैंथर की आवाजाही रहती है, इसलिए श्रद्धालुओं को सावधानी बरतनी चाहिए। विशेष रूप से रात के समय मंदिर क्षेत्र में आने से बचने और दिन के उजाले में ही दर्शन करने की सलाह दी।
श्रद्धालुओं से सुरक्षा का ध्यान रखने का आग्रह
नवरात्र के दौरान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं से भी सुरक्षा को प्राथमिकता देने और सतर्क रहने का आग्रह किया गया। मेयर ने लोगों से अपील की कि वे धार्मिक आस्था के साथ अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखें और संभावित खतरे से बचने के लिए सावधानी बरतें।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


