More
    Homeराज्ययूपीआकाश आनंद की यूपी में चुनावी एंट्री, 28 को बुलंदशहर में पहली...

    आकाश आनंद की यूपी में चुनावी एंट्री, 28 को बुलंदशहर में पहली बड़ी शुरुआत

    लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद आगामी 28 अक्टूबर से चुनावी रण में उतरकर पार्टी के प्रचार अभियान का आगाज करेंगे। पार्टी सुप्रीमो मायावती की स्वीकृति से उनके अगले डेढ़ महीने का विस्तृत चुनाव प्रचार कार्यक्रम तय कर दिया गया है, जिसके तहत वह उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों में भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

    चुनावी रैलियों का शेड्यूल और कार्यक्रम

    पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार, आकाश आनंद 28 अक्टूबर को बुलंदशहर के अनूपशहर में पार्टी प्रत्याशी मनोज कुमार प्रधान के समर्थन में अपनी पहली जनसभा करेंगे। इसके बाद उनके अन्य प्रस्तावित कार्यक्रम इस प्रकार हैं:

    • 2 नवंबर: सहारनपुर के नकुड़ में प्रत्याशी नरेश कुमार सैनी के पक्ष में जनसभा।

    • 20 नवंबर: अयोध्या के बीकापुर में चुनावी सभा।

    • 22 नवंबर: आगरा में पार्टी के पक्ष में जनसभा।

    • 29 नवंबर: कानपुर के बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा।

    यूपी के अलावा वह दूसरे राज्यों में भी चुनावी कमान संभालेंगे। इसके तहत वह 26 नवंबर को पंजाब के जालंधर में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस यानी 6 दिसंबर को उनका हरिद्वार (उत्तराखंड) में जनसभा का कार्यक्रम तय किया गया है। इन सभी दौरों के दौरान संबंधित सेक्टर और जोन के पदाधिकारी व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगे तथा कई सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान किए जाने की भी संभावना है।

    राजनीतिक गलियारों में वापसी की चर्चाएं

    गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान सीतापुर में दिए गए एक भाषण के बाद मायावती ने उन्हें चुनाव प्रचार से दूर कर दिया था। अब एक बार फिर पार्टी में उनकी सक्रिय वापसी हुई है और उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की लगातार हो रही रैलियों के काट के रूप में बसपा ने आकाश आनंद को मैदान में उतारने की यह खास रणनीति बनाई है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here