More
    Homeदेशजम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, कुपवाड़ा में दो आतंकी मारे गए

    जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, कुपवाड़ा में दो आतंकी मारे गए

    कुपवाड़ा। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। शनिवार तड़के केरन सेक्टर के जुमागुंड इलाके में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। सुरक्षाबलों को इलाके में कुछ संदिग्ध गतिविधियां नजर आई थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई शुरू की गई। फिलहाल इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

    केरन सेक्टर में मुठभेड़ और कार्रवाई

    भारतीय सेना के जवानों ने शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे जुमागुंड इलाके में LoC के नजदीक संदिग्ध गतिविधियों को भांपते हुए सतर्कता बरती। सुरक्षाबलों द्वारा रोके जाने पर आतंकवादियों की ओर से गोलीबारी शुरू कर दी गई, जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए। अधिकारियों के अनुसार, अभी यह स्पष्टï नहीं हो पाया है कि ये संदिग्ध भारतीय सीमा में घुसपैठ की फिराक में थे या नहीं, लेकिन ऐहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी अन्य छिपे हुए आतंकवादी का पता लगाया जा सके।

    पुंछ में भी बढ़ाई गई है चौकसी

    गौरतलब है कि अक्टूबर के इस महीने में LoC के आसपास सुरक्षा एजेंसियां बेहद सतर्क और मुस्तैद हैं। इससे पहले 12 अक्टूबर को पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर के पास एक संदिग्ध धमाके की घटना सामने आई थी, जबकि मेंढर सेक्टर के बसोनी इलाके में सेना को सीमा बाड़ के पास दो पुरानी बारूदी सुरंगें (लैंडमाइन) मिली थीं, जिन्हें सेना के विशेषज्ञों ने नियंत्रित विस्फोट के जरिए सुरक्षित नष्ट कर दिया था। सुरक्षा बलों की इस मुस्तैदी से सीमा पार से होने वाली हर साजिश को नाकाम किया जा रहा है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here