More
    Homeराजस्थानअलवरदुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद

    दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद

    लक्ष्मणगढ़ में श्रद्धालुओं ने कन्याओं को कराया भोजन, बेटियों की सुरक्षा और सम्मान का लिया संकल्प

    लक्ष्मणगढ़। दुर्गा अष्टमी के अवसर पर सोमवार को लक्ष्मणगढ़ कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति के साथ कन्या पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने सुबह मंदिरों में मां दुर्गा की आराधना की। इसके बाद घरों में कन्याओं को आमंत्रित कर उनका पूजन किया और भोजन कराकर आशीर्वाद लिया।

    कन्या पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने कन्याओं के पैर जल से धोए, माथे पर तिलक लगाया और हाथों में मौली बांधकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्हें हलवा, पूरी, खीर और काले चने का प्रसाद खिलाया गया। भोजन के बाद श्रद्धालुओं ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार कन्याओं को उपहार और दक्षिणा भेंट की। कन्या पूजन संपन्न होने के बाद व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने अपना व्रत खोला।

    सुबह से घरों में रही पूजन की तैयारी

    दुर्गा अष्टमी पर कन्याओं को भोजन कराने के लिए लोगों ने सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। कन्याओं को आमंत्रित करने के लिए लोग आसपास की गलियों और मोहल्लों में भी जानकारी लेते नजर आए। कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र में दोपहर तक कन्याओं को भोजन कराने का सिलसिला चलता रहा।

    कन्या पूजन से जुड़ी है विशेष मान्यता

    पंडित लोकेश कुमार ने बताया कि चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन के साथ नवरात्रि पर्व का समापन हुआ। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कन्याओं को नौ देवियों के स्वरूप में पूजने और उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन कराने का विशेष महत्व है। श्रद्धालुओं ने दो से दस वर्ष तक की कन्याओं का पूजन कर अपनी सामर्थ्य के अनुसार भोग और दक्षिणा अर्पित की।

    उन्होंने बताया कि मान्यता है कि कन्या पूजन से प्रसन्न होकर मां दुर्गा भक्तों के परिवार में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। यह पर्व सच्चाई के मार्ग पर चलने और जीवन से बुराइयों को दूर करने की प्रेरणा भी देता है।

    बेटियों की सुरक्षा और सम्मान का संदेश

    पंडित लोकेश कुमार ने कहा कि आज बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में सफलता हासिल कर अपने परिवार और देश का नाम रोशन कर रही हैं। ऐसे अवसर पर सभी को बेटियों की सुरक्षा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के साथ उनकी शिक्षा और सशक्तीकरण के लिए भी संकल्प लेना चाहिए।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here