More
    Homeराजस्थानअलवरकेंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के जन्मदिन पर 56 पौधे लगाकर दी शुभकामनाएं

    केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के जन्मदिन पर 56 पौधे लगाकर दी शुभकामनाएं


    वन राज्यमंत्री संजय शर्मा की अगुवाई में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    अलवर। केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री तथा अलवर सांसद  भूपेंद्र यादव के 56वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आज अलवर में विशेष आयोजन हुआ। पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  संजय शर्मा के नेतृत्व में सर्किट हाउस परिसर में 56 पौधे लगाए गए और केंद्रीय मंत्री के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

    वन राज्यमंत्री  शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि पूरे देशभर में केंद्रीय मंत्री  भूपेंद्र यादव का जन्मदिन पर्यावरण संरक्षण को समर्पित करते हुए मनाया जा रहा है। अलवर में भी इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल जीवनदायिनी प्राणवायु प्रदान करते हैं, बल्कि प्राकृतिक संतुलन, भूमि संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। श्री शर्मा ने नागरिकों से अपील की कि वर्षा ऋतु का यह समय पौधारोपण के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है, अतः सभी लोग कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल का संकल्प लें।

    कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। सभी ने मिलकर पौधारोपण करते हुए पर्यावरण की रक्षा और संवर्धन का संदेश दिया। इस तरह का आयोजन यह साबित करता है कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है।

    पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता:
    घनश्याम गुर्जर, पं. जले सिंहसतीश यादवजितेन्द्र राठौड़महेश निहालवानीदिनेश गुप्ताजीतू सैनीअरुण जैन, प्रकाश अडिचवालविष्णु शर्मा, मुकेश तिवाड़ी, श्रीमती संध्या मीणा, श्रीमती सुशीला यादव, श्रीमती ममता कंवर, श्रीमती अंजू शर्मासीताराम चौधरी, जितेन्द्र गोयल, रजनीश जैमनश्याम यादव सहित बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का उद्देश्य केवल जन्मदिवस उत्सव नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को जन-आंदोलन बनाना था, जिससे आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ, स्वच्छ और हरित भारत की सौगात मिल सके।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here