More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशMP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला...

    MP बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामला: शिक्षक ने व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला प्रश्नपत्र, मचा हड़कंप

    बुरहानपुर: खकनार क्षेत्र के तुकईथड गांव स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से पेपर लीक का मामला सामने आया है. परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद परीक्षा केंद्र पर मौजूद प्राथमिक शिक्षिका के व्हाट्सएप स्टेटस पर क्वेश्चन पेपर देखा गया. इसकी जानकारी जैसे ही उच्च अधिकारियों की लगी, तो शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में कलेक्टर हर्ष सिंह ने जांच के आदेश दिए. जिसके बाद अपर कलेक्टर से मामले की जांच कराई गई.

    पेपर लीक की सूचना मिलते ही अधिकारी पहुंचे स्कूल

    मध्य प्रदेश में मंगलवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा की शुरुआत हो गई है. पहले दिन अंग्रेजी का पेपर आयोजित किया गया है. जिसमें परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली. वहीं, परीक्षा शुरु होने के महज कुछ ही देर बाद बुरहानपुर के तुकईथड गांव स्थित परीक्षा केंद्र पर मौजूद प्राथमिक शिक्षिका राज कुमारी सोनी के व्हाट्सएप स्टेटस पर इंग्लिश के क्वेश्चन पेपर का फोटो देखा गया. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कलेक्टर हर्ष सिंह और जिला पंचायत सीईओ सृजन वर्मा ने शिक्षिका से पूछताछ की.

    किसे क्वेश्चन पेपर भेज रही थी टीचर?

    शिक्षिका राज कुमारी सोनी ने बताया था कि अनुपस्थित छात्र के टेबल से फोटो खींचकर उनके द्वारा एक अन्य व्यक्ति को ये भेजा गया था लेकिन पेपर वॉट्सएप स्टेटस पर चला गया. जानकारी के अनुसार 9 बजे एग्जाम शुरू होने के बाद 9 बजकर 6 मिनट पर क्वेश्चन पेपर का फोटो लिया गया. इसके बाद 9 बजकर 35 मिनट पर वॉट्सएप स्टेट्स में क्वेश्चन पेपर देखा गया. फिलहाल शिक्षिका से पूछताछ जारी है.

    पेपर लीक नहीं होने का दावा

    इस पूरे मामले में कलेक्टर हर्ष सिंह ने बड़ा एक्शन लिया है, उन्होंने तत्काल शिक्षिका राज कुमारी सोनी और केंद्र अध्यक्ष को परीक्षा केंद्र से बाहर निकाल दिया. इसके बाद दोनों को सस्पेंड भी कर दिया गया है. इस संबंध में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रोहनी पवार ने बताया कि "मामले की जांच चल रही हैं. फिलहाल 2 लोगों को निलंबित किया गया है." वहीं, प्रशासन का दावा है कि क्वेश्चन पेपर लीक नहीं हुआ है. शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराई गई है.."

     

    जिला जनसंपर्क अधिकारी आशा उइके ने एक प्रेस नोट जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि तुकईथड गांव स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र में मंगलवार को 109 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए. इन सभी को सुबह 8:40 तक केंद्र में प्रवेश दे दिया गया था. प्रश्न पत्र भी निर्धारित समय पर वितरित किया गया था.

      latest articles

      explore more

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here