More
    Homeराजस्थानजयपुरराजस्थानी फिल्म ‘मां’ के समर्थन में उतरे विधानसभा अध्यक्ष देवनानी, बोले—अपनी संस्कृति...

    राजस्थानी फिल्म ‘मां’ के समर्थन में उतरे विधानसभा अध्यक्ष देवनानी, बोले—अपनी संस्कृति को सहेजना हम सभी का कर्तव्य

    राजमंदिर में आज होगा फिल्म का प्रदर्शन, राजस्थान की कला, भाषा और प्रतिभाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील; फिल्म में वासुदेव देवनानी की भी अतिथि भूमिका

    जयपुर। राजस्थान की कला, संस्कृति और भाषा को सहेजने के संदेश के साथ राजस्थानी फिल्म ‘मां’ का प्रदर्शन रविवार को जयपुर के प्रसिद्ध राजमंदिर सिनेमाघर में किया जाएगा। फिल्म का पोस्टर दिखाकर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    श्री विश्वकर्मा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को सामाजिक, संगीतमय और पारिवारिक संदेशों से जुड़ी राजस्थानी फिल्म बताया गया है। इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि राजस्थान की कला, संस्कृति और भाषा अपनी विशिष्ट पहचान रखती हैं। इन्हें सहेजकर रखना हम सभी का कर्तव्य है।

    राजस्थानी फिल्मों को दर्शकों तक पहुंचाने की पहल

    राजस्थान रॉयलवुड फिल्म इंडस्ट्रीज समूह की ओर से राजमंदिर सिनेमाघर में प्रत्येक रविवार को राजस्थानी कला, संस्कृति, भाषा और प्रदेश की प्रतिभाओं से जुड़ी फिल्मों को दोबारा प्रदर्शित करने की पहल की जा रही है। इस प्रयास के तहत अब तक बनी कई फिल्मों को फिर से दर्शकों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

    देवनानी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्रीय भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ाने में सिनेमा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। राजस्थानी फिल्मों के प्रदर्शन से स्थानीय कलाकारों और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

    फिल्म में शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी भूमिका में नजर आएंगे देवनानी

    फिल्म ‘मां’ में वासुदेव देवनानी अतिथि भूमिका में दिखाई देंगे। अपनी भूमिका के संदर्भ में उन्होंने कहा कि भले ही उनका हिस्सा केवल तीन मिनट का हो, लेकिन यदि इसके माध्यम से देश की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के संदेश में योगदान दिया जा सके, तो इससे अच्छी बात क्या होगी।

    उन्होंने फिल्म के निर्माता स्वर्गीय नेमीचंद शर्मा, सुमेरमल सुथार और पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की तथा फिल्म की सफलता की कामना की। साथ ही फिल्म के मुख्य अभिनेता राज जांगिड के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

    राज जांगिड सहित कई कलाकार निभा रहे हैं प्रमुख भूमिकाएं

    पदम ग्रुप ऑफ कंपनीज की प्रस्तुति वाली फिल्म ‘मां’ के निर्माता स्वर्गीय नेमीचंद शर्मा और सुमेरमल सुथार हैं। सह निर्माता ओमप्रकाश सुथार हैं, जबकि लेखक-निर्देशक स्वर्गीय गोपालकृष्ण योगेश और संगीतकार आसिफ चांदवानी हैं।

    फिल्म में राज जांगिड, भानी सिंह, क्षितिज कुमार, मंजुला, दीपेन्द्र सिंह, दीपक मीणा (पन्या सेपट), राजेश जांगिड, हरीश चौधरी, रोंकी एस. संतोष, अनिल दाधीच, आदित्येन्द्र शर्मा और युधिष्ठिर सिंह भाटी सहित अन्य कलाकार नजर आएंगे। वासुदेव देवनानी अतिथि भूमिका में हैं।

    फिल्म के माध्यम से राजस्थानी भाषा, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक संदेशों को दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here