More
    Homeअलवर : लाल डायरी करेगी कुशासन का अंत, बैलेट से भाजपा को...

    अलवर : लाल डायरी करेगी कुशासन का अंत, बैलेट से भाजपा को जवाब देगी जनता : जितेंद्र सिंह

    टीकाराम जूली बोले—जाति-धर्म के नाम पर वोट काटने की साजिश, 1 नवंबर को दिल्ली में होगी वोट बचाओ देश बचाओ महारैली

    पूर्व केंद्रीय मंत्री से पिछले दिनों हुई जितेंद्र सिंह से बातचीत सुनने के लिए इस लिंक पर जाए https://www.youtube.com/watch?v=QtqHJG3RwVY&t=942s

    मिशन सच, अलवर। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा पर वोट चोरी और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने के आरोप लगाते हुए कहा कि जनता ने भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में जनता बैलेट के जरिए भाजपा के कुशासन का पर्दाफाश करेगी।

    जूली ने आरोप लगाया कि जाति और धर्म के आधार पर वोट काटने की साजिश की जा रही है। उन्होंने अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 25 हजार फॉर्म और रावण देवरा में सैकड़ों मतदाताओं के नाम को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। जूली ने कहा कि भारत को कोरिया या चीन जैसा नहीं बनने देंगे और देश के साथ गद्दारी करने वालों को सजा मिलनी चाहिए।

    दोनों नेताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई को निर्णायक बताते हुए कहा कि ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अब जनआंदोलन बन रहा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर भी सवाल उठाए और चुनाव आयोग से निष्पक्षता तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

    सिंह और जूली ने कहा कि निकाय चुनाव के बाद पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की सक्रियता बढ़ी है, जिससे भाजपा में बेचैनी है। उन्होंने भाजपा सरकार पर विकास के नाम पर घोषणाएं करने और पुरानी योजनाओं के नाम बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 1 नवंबर को दिल्ली में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली आयोजित होगी। इसमें राजस्थान से एक लाख से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजन के शामिल होने का दावा किया गया है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here