More
    Homeपिता के निधन के बाद पुत्रों ने कराया नेत्रदान, दो नेत्रहीनों को...

    पिता के निधन के बाद पुत्रों ने कराया नेत्रदान, दो नेत्रहीनों को मिलेगी रोशनी

    अलवर। शहर की मानसरोवर कॉलोनी निवासी किशन चंद मक्कड़ के आकस्मिक निधन के बाद उनके दोनों पुत्रों ने पिता की अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए नेत्रदान कराया। उनके इस पुनीत कार्य से दो नेत्रहीनों को नई रोशनी मिलने की उम्मीद है। नारायण सेवा संस्थान के अलवर शाखा अध्यक्ष आरएस वर्मा ने बताया कि किशन चंद मक्कड़ (पुत्र स्वर्गीय नानक चंद मक्कड़) के निधन के बाद पंजाबी वेलफेयर सोसायटी की ओर से डॉ. श्रॉफ धर्मार्थ चिकित्सालय को नेत्रदान के लिए सूचना दी गई। इसके बाद डॉ. श्रॉफ धर्मार्थ चिकित्सालय के आई डोनेशन सेंटर की चिकित्सकीय टीम उनके निवास पर पहुंची और परिजनों की सहमति से नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की।

    किशन चंद मक्कड़ के पुत्र प्रदीप कुमार और प्रेमचंद मक्कड़ ने पिता की अंतिम इच्छा के अनुरूप नेत्रदान कर मानवता और परोपकार की मिसाल पेश की। उनके इस निर्णय से जरूरतमंद नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में रोशनी आने की आशा है।इस पुनीत पहल से समाज के अन्य लोगों को भी नेत्रदान के प्रति जागरूक होने और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की प्रेरणा मिलेगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here