More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी की गिरफ्तारी, जेल भेजने की कार्रवाई

    नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी की गिरफ्तारी, जेल भेजने की कार्रवाई

    रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निपनिया (भांठापारा) निवासी 18 वर्षीय आरोपी उत्तम रावत उर्फ रिशु रावत को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत अपराध पंजीकृत किया है।

    इंसटाग्राम से हुई थी पहचान, परिजनों की शिकायत पर शुरू हुई जांच

    घटना का खुलासा तब हुआ जब रायगढ़ में रहकर पढ़ाई कर रही नाबालिग बालिका 20 अक्टूबर की सुबह अचानक लापता हो गई। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी सुराग न मिलने पर 21 अक्टूबर को पुसौर थाना क्षेत्र निवासी उसकी मां ने सिटी कोतवाली में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने परिजनों और सहेलियों से पूछताछ के साथ-साथ बालिका के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की, जिससे पता चला कि करीब छह महीने पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से आरोपी उत्तम रावत की पहचान पीड़िता से हुई थी।

    विवाह का झांसा देकर बनाया शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    जांच में सामने आया कि आरोपी 19 अक्टूबर की रात रायगढ़ पहुंचा और अगली सुबह नाबालिग को रेलवे स्टेशन के पास बुलाया। वहां से वह उसे ट्रेन के जरिए डोंगरगढ़ ले गया, जहां उसने पीड़िता को अपने एक परिचित के घर चार दिनों तक रखा। इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर बालिका के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here