More
    Homeदेशचंडीगढ़-हिसार हाईवे पर बड़ा हादसा, टैंकर-ट्रक की भिड़ंत के बाद लगी आग

    चंडीगढ़-हिसार हाईवे पर बड़ा हादसा, टैंकर-ट्रक की भिड़ंत के बाद लगी आग

    कैथल। चंडीगढ़-हिसार नेशनल हाईवे पर कलायत क्षेत्र के गांव शिमला के पास गुरुवार देर रात एक भयानक सड़क दुर्घटना घटित हुई। एथनॉल से भरे टैंकर और धान से लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर के बाद टैंकर में भीषण ब्लास्ट हो गया, जिसके चलते दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई।

    टैंकर में ब्लास्ट के बाद उठी आग की लपटें

    हादसा इतना भीषण था कि टक्कर होते ही एथनॉल से भरे टैंकर में धमाका हुआ और देखते ही देखते आग ने दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अग्निकांड में टैंकर चालक की मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

    राजस्थान का रहने वाला था मृतक चालक

    प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक टैंकर चालक राजस्थान का निवासी बताया जा रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here