More
    Homeमनोरंजनकरवा चौथ पर अर्जुन ने पत्नी को दिया प्यार भरा तोहफा

    करवा चौथ पर अर्जुन ने पत्नी को दिया प्यार भरा तोहफा

    मुंबई। टेलीविजन जगत के जाने-माने अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने करवा चौथ और अपनी पत्नी नेहा बिजलानी के जन्मदिन के खास अवसर को बेहद यादगार बना दिया। 'नागिन' और 'मिले जब हम तुम' जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों से अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता ने अपनी पत्नी को एक चमचमाती नई लग्जरी कार तोहफे में दी है। इस प्यारे सरप्राइज का एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसे उनके प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

    आँखों पर पट्टी बांधकर दिया सरप्राइज

    सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन ने नई गाड़ी दिखाने से पहले अपनी पत्नी नेहा की आँखों पर पट्टी बांध रखी थी। जैसे ही नेहा ने पट्टी हटाई और अपने सामने सरप्राइज के रूप में नई कार को देखा, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस खूबसूरत पल में दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर अपनी खुशी साझा की। इसके बाद नेहा ने अपनी नई गाड़ी के साथ पहली ड्राइव का भी आनंद लिया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here