नांदेड। महाराष्ट्र के नांदेड जिले में दो पक्षों के बीच हो रहे खूनी संघर्ष को रोकने का प्रयास कर रहे एक मजदूर की पत्थरों और लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गुरुवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यह सनसनीखेज वारदात बुधवार को घटित हुई।
बीच-बचाव करना मजदूर को पड़ा भारी
पुराने विवाद को लेकर दो गुटों के बीच violent झड़प हो रही थी। मौके पर मौजूद अर्जुन उर्फ अजय शिवाजी नकलवाड ने दोनों पक्षों के बीच बीच-बचाव कर मामले को शांत कराने की कोशिश की। लेकिन गुस्से में अंधाधुंध मारपीट कर रहे दोनों गुटों के लोगों ने अर्जुन पर ही लाठियों और पत्थरों से हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
12 आरोपी गिरफ्तार, हत्या का मामला दर्ज
घटना के बाद मृतक मजदूर की मां की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत हत्या व अन्य गंभीर अपराधों में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में अब तक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी जांच जारी है।


