More
    Homeराजस्थानखैरथलकिशनगढ़बास में चिकित्सा शिविर, 541 जरूरतमंदों को मिला उपचार

    किशनगढ़बास में चिकित्सा शिविर, 541 जरूरतमंदों को मिला उपचार

    संत कंवर राम जन्मोत्सव पर सिंधी पंचायत की पहल, चिकित्सा शिविर में मरीजों को जांच-दवा के साथ चश्मे और ऑपरेशन की सुविधा

    किशनगढ़बास। अमर शहीद संत कंवर राम के जन्मोत्सव पर पूज्य सिंधी पंचायत की ओर से संत कंवर राम हरि मंदिर में 331वें विशाल निशुल्क नेत्र एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मिश्री देवी आई हॉस्पिटल खैरथल, बलबीर सिंह तोमर मेडिकल हॉस्पिटल बहरोड़ और जीव कल्याण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में कुल 541 मरीजों की निशुल्क जांच की गई। मरीजों को दवाइयां, चश्मे और जरूरत के अनुसार ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

    रामहेत यादव ने किया शिविर का शुभारंभ

    शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक रामहेत यादव और नगर पालिका अध्यक्ष विश्वास यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामहेत यादव ने कहा कि संत कंवर राम ने अपना जीवन सत्य, प्रेम और मानवता के लिए समर्पित किया था। उनके जन्मदिवस पर चिकित्सा शिविर लगाकर सिंधी समाज ने उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है।

    उन्होंने कहा कि महंगे इलाज के दौर में जरूरतमंदों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाना परोपकार और मानवता की बड़ी सेवा है। नगर पालिका अध्यक्ष विश्वास यादव ने भी सिंधी पंचायत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज धार्मिक और सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

    आंखों की जांच में 55 मरीजों में मिला मोतियाबिंद

    शिविर में आंखों से संबंधित कुल 340 मरीजों की जांच की गई। समाज के सदस्य राजेश कामदार के अनुसार, इनमें 55 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। इन सभी के ऑपरेशन मिश्री देवी आई हॉस्पिटल, बहरोड़ में पूरी तरह निशुल्क किए जाएंगे। इसके अलावा 170 जरूरतमंदों को नजर के चश्मे भी निशुल्क वितरित किए गए।

    ईएनटी और अन्य विशेषज्ञों ने दी सेवाएं

    नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञों ने 110 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाइयां दीं। इनमें से 11 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। दो श्रवणबाधित मरीजों को मौके पर ही निशुल्क श्रवण यंत्र दिए गए।

    हड्डी रोग एवं तंत्रिका शल्य चिकित्सा विशेषज्ञों ने 45 मरीजों को परामर्श दिया, जबकि स्त्री रोग विशेषज्ञ ने 15 महिलाओं की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं। स्वास्थ्य सेवा विशेषज्ञ गीत गुप्ता और रूबी गुप्ता ने भी शिविर में सेवाएं दीं।

    पंचायत सदस्यों ने किया अतिथियों का स्वागत

    कार्यक्रम में पूज्य सिंधी पंचायत के मुखी गोकुल दास और झूलेलाल सेवा के बाबा बाबूलाल के नेतृत्व में प्रभु दयाल, झामन दास, राजेश कामदार, रूपचंद बत्रा सहित पंचायत सदस्यों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

    शिविर को सफल बनाने में विशाल बात्रा, मुरली बचानी, संजू बजाज, राजा वलोचा, हीरू हरवानी, सुनील वलेचा, जमुनादास आहूजा, राजकुमार केसवानी, कशिश, मेघराज, धर्मवीर, किरण, संगीता, नरेश, सिल्की, दिव्या, दीपिका सहित समाज के युवाओं और महिलाओं ने सहयोग किया। पंचायत की ओर से चिकित्सक दल का भी उपहार भेंट कर सम्मान किया गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here