More
    Homeरेडक्रॉस का दीपावली मिलन समारोह, पत्रकार सम्मान और म्यूजिकल इवनिंग आयोजित

    रेडक्रॉस का दीपावली मिलन समारोह, पत्रकार सम्मान और म्यूजिकल इवनिंग आयोजित

    मेडिकल मोबाइल यूनिट्स के एक वर्ष पूरे होने पर हुआ आयोजन, पूर्व सभापति अजय अग्रवाल ने किया शुभारंभ

    अलवर। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी अलवर की ओर से दीपावली मिलन समारोह, पत्रकार सम्मान समारोह एवं मेडिकल मोबाइल यूनिट्स के सफल एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में म्यूजिकल इवनिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व नगर परिषद सभापति अजय अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ. एससी मित्तल, सचिव डॉ. रूप सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता एवं उपाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र जैन ने दुपट्टा ओढ़ाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। समारोह में अशोक सिंघानिया एवं सुरेश कुमार गुप्ता (नीलकंठ चाय) को संरक्षक के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षरयुक्त प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में संगीत की भी शानदार प्रस्तुतियां हुईं। विजय शर्मा, सरला जैन, डॉ. रीटा गुप्ता और डॉ. सुधीर गुप्ता ने सुरीले गीतों की प्रस्तुति देकर दीपावली मिलन की शाम को यादगार बना दिया। उपस्थित लोगों ने संगीत का आनंद लिया और तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन में मेडिकल मोबाइल यूनिट्स की एक वर्ष की सेवा यात्रा को भी रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन सेंट जॉन एम्बुलेंस इंडिया के चेयरमैन गिरीश गुप्ता ने किया। समारोह में रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सहभागिता रही।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here