42 वर्षीय अशोक कुमार जांगिड़ की मौत से परिवार में शोक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा कारण
अलवर। शहर के अखैपुरा थाना क्षेत्र में अशोक टॉकीज के पास शनिवार देर शाम एक युवक अचेत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

मतदान के बाद अलवर आया था युवक
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अशोक कुमार जांगिड़ (42) पुत्र रामकिशोर निवासी नापा पाड़ा, थाना बहतुकला, अलवर के रूप में हुई है। मृतक के भाई दीपक जांगिड़ ने बताया कि अशोक 24 तारीख को मतदान करने के बाद अलवर आया था। वह यहां फर्नीचर का काम करता था।
परिजनों के अनुसार अशोक कुमार शराब पीने का आदी था। शनिवार देर शाम वह अशोक टॉकीज के पास अचेत अवस्था में मिला। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा
घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों के अनुसार अशोक के दो बच्चे हैं। फिलहाल अखैपुरा थाना पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

