More
    Homeराजस्थानअलवरलक्ष्मणगढ़ में गो सम्मान अभियान, उठीं आठ प्रमुख मांगें

    लक्ष्मणगढ़ में गो सम्मान अभियान, उठीं आठ प्रमुख मांगें

    तीसरे चरण के अभियान में गोवंश को राष्ट्रमाता का दर्जा देने सहित विभिन्न मांगों पर जोर

    लक्ष्मणगढ़। गो सम्मान आवाहन अभियान के तीसरे चरण के तहत लक्ष्मणगढ़ में गोवंश के सम्मान और संरक्षण से जुड़ी मांगें उठाई गईं। कस्बे के जालूकी रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में श्री गोबर दास जी के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें गोवंश सेवा से जुड़े लोगों ने भाग लिया।

    कार्यक्रम में गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, गोवंश को पशु सूची से बाहर करने और उसे राज्य सूची से हटाकर केंद्र सूची में शामिल करने की मांग रखी गई। साथ ही गोवंश के संरक्षण के लिए मोर और शेर की तरह अलग कानून बनाने तथा गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठाई गई।

    गोबर-गोमूत्र की खरीद और गोचर भूमि का मुद्दा

    अभियान के तहत किसानों से गोवंश का मूत्र और गोबर खरीदने की व्यवस्था शुरू करने, गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने और प्रत्येक गांव में नंदीशाला बनाने की मांग की गई। आयोजकों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य गांव-गांव जाकर गोवंश के सम्मान और संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

    इस अवसर पर गो सांसद केदारनाथ शर्मा सहित मोनू, भरत, मोहित, विष्णु, लखन, दीपक, जीतू और अन्य गोवंश सेवक मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here